{"_id":"5925e8de4f1c1b21445367cf","slug":"nagar-nigam-house-meeting-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की हाउस बैठक में हंगामे और आरोपों के बीच कई प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की हाउस बैठक में हंगामे और आरोपों के बीच कई प्रस्ताव पास
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Thu, 25 May 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक में पार्षदों के हंगामे के बीच कई प्रस्ताव पास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम हाउस की बुधवार को मैराथन मीटिंग में जमकर हंगामा हुआ। आरोप और प्रत्यारोप के बीच एजेंडे के अधिकांश प्रस्ताव पास हो गए। इसमें खास बात यह रही कि सफाई को लेकर कड़े फैसले किए गए। हालांकि पिछली बैठक के कई प्रस्तावों पर अमल न होने की बात भी उठी। इसके अलावा पार्षदों ने अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। सोनीपत स्टैंड का नाम शहीद उधम सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी पास हो गया। इस दौरान कुल 38 प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
बैठक में सबसे पहले मकान, दुकान का मलबा गली और सड़क पर डालने तथा घर से निकले कबाड़ को बाहर रखने पर चर्चा की गई। इसमें तय हुआ की पहले तीन दिन का नोटिस दिया जाएगा। इसमें 2000 रुपये जुर्माना और बाद में एफआईआर दर्ज की जाएगी। आरोपी को कोर्ट की फीस, जुर्माना और वकील का खर्च भी अदा करना होगा। सड़क और गली की रिपेयरिंग मुसीबत है। इस पर पक्ष रखा गया कि यदि विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते तो उन पर 11 हजार रुपये जुर्माना होना चाहिए। शहर और गांव में अनाधिकृत कब्जा हटवाया जाएगा। शहरों में दुकान के बाहर लगी रहेड़ी की जांच कर उससे किराया वसूलने वाले दुकानदार पर जुर्माना लगेगा। यदि कोई कर्मचारी ऐसा नहीं करता तो उसके खिलाफ एफआईआर और पांच हजार रुपये जुर्माना होगा। पार्षदों ने बताया कि शहरों और गांवों में चबूतरे तक नहीं तोड़े जाते हैं। स्वयं मोबाइल पर पार्षदों ने अनाधिकृत कब्जों की वीडियो निगम आयुक्त को दिखाई। इसके साथ ही खाली पडे़ प्लॉट की चाहरदीवारी करवाने और गेट लगाने पर पहले पांच हजार रुपये जुर्माना लगेगा। दूसरी बार दस हजार रुपये जुर्माना फिर भी समाधान न करने पर एफआईआर की जाएगी। ठेकेदार की ओर से घर के बाहर तोड़फोड़ करने और मलबा न उठाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना होगा।
अमर उजाला की खबर का असर
वार्ड 19 में कोई सरकारी स्कूल नहीं है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुख्ता से प्रकाशित किया था। खबर में विद्यार्थियों की समस्या को उठाया गया था कि कैसे 12 कॉलोनियों के बच्चे रेलवे लाइन पार मेडिकल कैंपस स्थित 14 जे के स्कूल में जाते हैं। बैठक में इस मुद्दे को वार्ड पार्षद ने प्रमुख्ता से उठाया। इसके बाद तय हुआ की इस स्कूल को वार्ड 19 में शिफ्ट किया जाए। अब इसका प्रपोजल तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
हैफेड कैटल फीड प्लांट को शहर से बाहर करने की मांग
वार्ड पांच के निगम पार्षद सूरजमल रोज ने हैफेड कैटल फीड प्लांट को मानव जीवन के लिए घातक बताते हुए इसे शहर से बाहर निकालने की मांग की है। नगर निगम की हाउस बैठक में पार्षद ने निगम आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को मांग पत्र भेजा है कि जिस प्रकार शहर से चीनी मिल, मिल्क प्लांट, आईटीआई, डेयरी और जेल को बाहर निकाला गया वैसे ही हैफेड कैटल फीड प्लांट को भी शहर से बाहर निकाला जाए। ऐसी ही मिल्क प्लांट की अमोनिया गैस समूचे शहर के लिए खतरा बना हुई है।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- नगर निगम में सति भाई साई दास सेवा समिति ठंडे पानी के लिए चिल्लर प्लांट लगाएगा। निगम के वाटर कूलर रिपेयर होने गए हैं।
- आईटीआई बूस्टर से शिवम इनक्लेव तक छह इंच की पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई है। इसे आगे घन्नीपुरा से जोड़ा जाए। पार्षदों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शिवम इनक्लेव तक पेयजल पाइप लाइन मंत्री मनीष ग्रोवर ने बिछवाई है। वे घन्नीपुरा में ही पैदा हुए हैं। इस कार्य को वे प्राथमिकता से पूरा करवाएं।
- बैठक में 34 कालोनी की सीवर और पानी की समस्या सुर्खियों में रही। इस पर अधिकारियों ने बताया कि न्यू विजय नगर, एकता कालोनी में पानी की लाइन बिछा दी जाएगी। इसके लिए पाईप आर्डर की गई हैं।
-रोहतक को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए डेयरी संचालकों को नोटिस, 1000 रुपये जुर्माना, न मानने पर सील
- बैठक में सोनीपत स्टैंड का नाम शहीद उधम सिंह चौक रखने के प्रस्ताव पर सभी ने मंजूरी दे दी है।
-चार पहिया गाड़ियों को मोडिफाई करवा कर चाइनीज खाने-पीने के स्टालों को हटाया जाएगा। इसके अलावा जुर्माना लगेगा। एलओ जांच करेंगे की किसकी अनुमति से ये संचालित हो रहे हैं। इन पर 5000 रुपये जुर्माना किया जाएगा।
-वार्ड तीन शीतला माता मंदिर के सरोवर का गोकर्र्ण की तर्ज पर सौंदर्यकरण करने के लिए 21 लाख का टैंडर लगा है। गोकर्ण की तर्ज पर फर्श को पक्का नहीं किया जा सकता। इससे वाटर की रिचार्जिंग होती है। बाकी सौंदर्यकरण पर कार्य होगा।
-शहीद भगत सिंह चौक के सौंदर्यकरण व रखरखाव के लिए ओमेक्स सिटी को दिया जाए। इसके साथ मेडिकल मोड़ पर सवाल उठाया गया कि इसके रखरखाव की जिम्मेदारी एलपीएस बोसार्ड को दी गई थी। इस चौक की हालत बदहाल हो गई है। उन्हें लिखा जाए कि वह चौक को मैनटेन करें।
-अधिकरियों ने बताया कि अब हाई मास्ट लाइट की जगह एलईडी लाइट लगेंगी। इनका बिल भी किसी को नहीं भरना होगा। जो बिल कम आएगा। उसी में एलईडी की लाइट का बिल अडजेस्ट किया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है।
-गांव बोहर में नांदल भवन के सामने नगर निगम की खाली पड़ी जमीन पर सुंदर पार्क का निर्माण होगा। बताया गया कि गांव में एक पार्क के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है। इस पर बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि बिल पास होने से पहले पार्षद सुरेश नांदल का हस्ताक्षर होगा।
-पुराने बस स्टैंड पर बने सामुदायिक केंद्र का नाम स्वतंत्रता सैनानी लक्ष्मणदास के नाम पर रखने का प्रस्ताव पर कहा गया कि इस संबंध में हाईकोर्ट में केस विचाराधीन है।
डीटीपी ने पब्लिक हेल्थ और बीएंडआर पर उठाए सवाल
डीटीपी केके वार्ष्णेय ने पब्लिक हेल्थ और बीएंडआर विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनके नाले ही साफ नहीं हैं। बरसात में पानी भरता है तो नगर निगम जि मेदार नहीं होगा। निगम आयुक्त ने दोनों विभागों को समय पर नालों की सफाई कराने के निर्देश जारी किए। पब्लिक हेल्थ ने 20 जून तक का समय मांगा है।
अवैध पेयजल कनेक्शन पर उठे सवाल
पार्षदों ने कहा कि पब्लिक हेल्थ के एक कर्मचारी ने अवैध कनेक्शन को वैध करने के नाम पर 2200 रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी पानी नहीं आ रहा है। इस मामले की जांच कराने की बात कही गई।
चंडीगढ़ से डर लगता है पार्षदों को
कई मामलों पर अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने फाइल चंडीगढ़ भेज दी है। इस पर पार्षदों ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें चंडीगढ़ से डर लगता है। जो फाइल चंडीगढ़ जाती है वह कब आएगी पता नहीं। वह पूरा काम पेंडिंग हो जाता है।
महिला पार्षदों की जगह पहुंचे उनके पति
बैठक में वार्ड 10 के पार्षद अशोक खुराना और 14 की पार्षद नीरा भटनागर नहीं पहुंचे। अशोक खुराना ने बताया कि वे निजी कार्यों के चलते चंडीगढ़ गए हैं। वहीं बैठक में कुछ महिला पार्षद के पतियों का दबदबा रहा।
अंदर बैठक बाहर हंगामा
जिला विकास भवन में अंदर निगम की हाउस बैठक चल रही थी। वहीं बाहर वार्ड सात गांव बोहर के निवासी हंगामा कर रहे थे। गांव बोहर पाना मेलवान ने मांग की है कि उनके गांव में बूस्टर बनवाया जाए। इस मौके पर कुलदीप नांदल, विनोद कुमार, पालेराम, रामपाल, महेंद्र सिंह नांदल, बलजीत, कर्मजीत, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।