फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IMT firing case: SIT nabs two more accused, search continues for one

Rohtak News: आईएमटी फायरिंग मामलाः एसआईटी के हत्थे चढ़े दो और आरोपी, एक की तलाश में दबिश जारी

Sat, 04 Feb 2023 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
IMT firing case: SIT nabs two more accused, search continues for one
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


रोहतक। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शॉर्प शूटरर मोनू डागर के इशारे पर आईएमटी स्थित भाईचारा ट्रक यूनियन कार्यालय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों को घायल करने के मामले में एसआईटी ने शुक्रवार को दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसआईटी ने वारदात के तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार आरोपी अंकित को कोर्ट में पेशकर चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौराना पूछताछ में अंकित से बड़ा खुलासा होने का उम्मीद है।

एसआईटी ने छापा मारकर वारदात में शामिल आरोपी सांघी निवासी सचिन उर्फ तेज, परविंद्र उर्फ काला को हिसार बाईपास रोहतक से गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले कुछ समय से संजय कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चौथे आरोपी की गिरफ्तार के लिए एसआईटी लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहा है। इस कारण गिरफ्तारी में देरी हो रही है। एसआईटी डीएसपी यशपाल सिंह के नेतृत्व में मामले की गहनता से जांच कर रही है। वारदात की सच्चाई जल्द सबके सामने होगी।
विज्ञापन


एसआईटी में शामिल पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान तीनों आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किए गए रिवॉल्वर को बरामद किया जाएगा। इसके अलावा ये भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी हथियार और कारतूस कहां से लेकर आए थे। अब तक वह कहां-कहां और किस तरह के अपराध को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये भी पता लगाया जाएगा कि ये किसके लिए कब से काम कर रहे हैं और इनका रिकॉर्ड कैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों घायलों की हालत ठीक, जल्द छुट्टी मिलने की उम्मीद

डीएसपी यशपाल सिंह ने बताया कि दो फरवरी को आईएमटी में सोनीपत निवासी मोनू डागर के इशारा पर दो बाइक पर सवार होकर चार युवक आए थे। जिन्होंने ट्रक यूनियन के कार्यालय पर करीब 15 से 20 राउंड फायर किए। गोली लगने से ट्रक चालक और कार्यालय का मुंशी घायल हो गए थे। दोनों को पुलिस ने पीजीआई में भर्ती कराया था। वर्तमान में दोनों की हालात ठीक बताई जा रही है। डॉक्टर जल्द छुट्टी दे सकते हैं।



भाईचारा ट्रक यूनियन के प्रधान जितेंद्र थे निशाने पर

आरोपियों के निशाने पर भाईचारा ट्रक यूनियन प्रधान बलियाणा निवासी जितेंद्र निशाने पर थे। पुलिस उनके बयान पर सोनीपत निवासी मोनू डागर समेत अन्य लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यूनियन प्रधान के पास पहले किसी अज्ञात नंबर से फोन आया था। ट्रांसपोर्ट के काम में हिस्सेदारी देने की धमकी भी दी गई थी। प्रधान ने युवक की बातों को गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते दो फरवरी को सबुह करीब 11:45 पर दो बाइक पर सवार चार युवक आए। यूनियन में बैठे व्यक्तियों से प्रधान के बारे में पूछा। यूनियन कार्यालय की ओर हवाई फायर करते हुए वहां बैठे यूनियन के मुंशी सुरेश राणा व रामनिवास उर्फ रणवास पर गोली चला दी। युवकों ने खुद को मोनू डागर के गुर्गे बताया और हथियार लहराते हुए बाइक से आईएमटी चौक की ओर भाग निकले।


एसपी के आदेश पर एसआईटी हुई गठित

एसपी उदय सिंह मीना ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस की जांच के लिए एसआईटी गठित की। इसमें सीआईए-2 स्टाफ प्रभारी निरीक्षक नवीन जाखड़, सीआईए-1 स्टाफ प्रभारी एसआई अनेश कुमार, साइबर सेल प्रभारी एएसआई अमित कुमार व एएसआई विनोद दलाल को शामिल किया गया। निरीक्षक नवीन जाखड़ के नेतृत्व में अलग-2 टीमों का गठन किया गया। इसमें एसआई मनोज कुमार, एएसआई विनोद दलाल, एएसआई राजेंद्र, एएसआई संत कुमार, एएसआई बिरेंद्र, एएसआई दिनेश, एचसी संजय, एचसी जसबीर, एचसी रणजीत, सिपाही अनिल व सिपाही जितेंद्र को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed