{"_id":"63dd67bc5db1b54e5c384ce3","slug":"na-rohtak-news-c-17-1-56665-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पांच अवैध कॉलोनियों में चले बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पांच अवैध कॉलोनियों में चले बुलडोजर
Sat, 04 Feb 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 04 Feb 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रोहतक, मकड़ौली खुर्द, भैयापुर, कलानौर कलां व कलानौर खुर्द में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों व किए जा रहे निर्माणों पर जिला नगर योजनाकार ने सख्त कार्रवाई की। उन्होंने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को तोड़ दिया।
जिला नगर योजनाकार की तरफ से चलाए गए अभियान के तहत गांव रोहतक, मकड़ौली खुर्द, भैयापुर, कलानौर कलां व कलानौर खुर्द शहरी क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियां 14 एकड़ में विकसित की जा रही थीं। उनमें 30 नींव, कच्चा रोड और 6 दुकान, एक डीलर कार्यालय व एक निर्माणाधीन ढांचे को तोड़ दिया गया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई में जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ड्यूटी मजिस्ट्रेट, कार्यालय के सहायक नगर योजनाकार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रही।