फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NA

सरकारी योजनाओं का आमजन को दिया जाय लाभ : निगम आयुक्त

Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक । नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा की अध्यक्षता में सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सभी बैंकर्स के साथ वीरवार को बैठक हुई। निगम आयुक्त ने बताया कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुविधाएं व सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ देना है।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से संचालित शहरी गरीबी उन्मूलन से जुड़ी स्कीम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शहरी परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन बैंकों में लंबे समय से केस लंबित पड़े हैं, उनकी सूची तैयार करवाएं व सभी बैंक उपरोक्त स्कीमों के कार्यों को गंभीरता से ले। लाभार्थियों को स्कीमों का लाभ अविलंब दिया जाए। लंबित आवेदनों पर आगामी तीन दिनों के अंदर-अंदर कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा सरकार को उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के अंतर्गत आठ कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मन-धन योजना के लिए नगर निगम कार्यालय, नगर पालिका कलानौर, महम व सांपला में शहरी पथ विक्रेताओं एवं कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए शिविर लगाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed