फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Employees Union will organize a state level conference tomorrow

Rohtak News: नगर पालिका कर्मचारी संघ कल राज्यस्तर पर करेगा सम्मेलन का आयोजन

Sat, 20 Jul 2024 03:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Municipal Employees Union will organize a state level conference tomorrow
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को नगर निगम परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष संजय बिड़लान ने की। बैठक में अध्यक्ष ने संघ के पदाधिकारियों को बताया कि रविवार को राज्यस्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा की सभी नगर परिषद के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें कर्मचारी विरोधी नीतियों के बारे में चर्चा की जाएगी और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए सभी की सहमति ली जाएगी। इस मौके पर महासचिव श्रवण, कोषाध्यक्ष विक्की बिड़लान, जिला प्रधान अनिल कांगड़ा, संरक्षक मुन्नू चांवरिया, उप प्रधान राजेश बागड़ी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगें
सेवाएं नियमित करने, सामान कम सामान वेतन, नौकरी सुरक्षा दी जाए, एनपीएस (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) को समाप्त कर 2006 में भर्ती हुए कर्मियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, स्थायी काम पर अस्थायी भर्ती बंद की जाए, सभी कच्चे कर्मचारियों की पिछले चार वर्ष में 20 फीसदी के हिसाब से वेतन बढ़ोतरी की जाए, लिपिक वर्गों का पंजाब के समान वेतनमान लागू किया जाए, ऑनलाइन तबादला नीति बंद की जाए, जनसंख्या दर के आधार पर सभी खाली पदों पर स्थायी भर्ती की जाए, निजीकरण, आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा जैसी नीति पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed