फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Municipal Corporation Commissioner sought report, fixed responsibility of employees

Rohtak News: नगर निगम आयुक्त ने रिपोर्ट मांगी, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय

Mon, 21 Oct 2024 08:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Commissioner sought report, fixed responsibility of employees
रोहतक। नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों से लाल डोरा क्षेत्र में संपति के स्वामित्व को लेकर अधिकारियों से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। साथ ही छह कर्मचारियों की इसके लिए ड्यूटी तय की गई है ताकि 24 अक्तूबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ होने वाली बैठक में ब्यौरा दिया जा सके।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले 56 दिन के कार्यकाल के दौरान 11 जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाल डोरे को लेकर प्रदेश स्तर पर स्वामित्व प्रमाण पत्र योजना लागू की थी। रोहतक में तत्कालीन राज्यसभा सांसद एवं फिलहाल केबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने निगम एरिया के 18 लोगों को जिला विकास भवन में स्वामित्व प्रमाण पत्र दिया था। तय हुआ था कि तहसील में स्वामित्व पत्र के आधार पर रजिस्ट्री होगी। साथ ही निगम बाकी आवेदन लेकर अपने स्तर पर जांच के बाद प्रॉपर्टी स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी करेगा, लेकिन नया कोई स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। न ही उन 18 लोगों की तहसील में रजिस्ट्री हो सकी, जिनको स्वामित्व प्रमाण पत्र मिला था। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निगम आयुक्त से 15 बिंदुओं पर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। इसमें लालडोरा क्षेत्र में संपत्ति स्वामित्व प्रमाण पत्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

.......
पहले मांगे जाएंगे आपत्ति व सुझाव, प्रॉपर्टी होगी सार्वजनिक
निगम आयुक्त ने छह कर्मचारियों की लालडोरे की प्रक्रिया चालू करने के लिए ड्यूटी तय की है। पहले दरवाजा मोहल्ला, बाबरा मोहल्ला, डेयरी मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, प्रधाना मोहल्ला, बोहर, बलियाना, कन्हेली, खेड़ी साध, माजरा, पहरावर, ब्राह्मणामंडी, कलालान मोहल्ला, केवल गंज, पाड़ा मोहल्ला, पारस मोहल्ला, पिथवाड़ा मोहल्ला, प्रताप मोहल्ला, डिबडी मोहल्ला, सुनारिया कलां, सुनारिया खुर्द, कायस्थान मोहल्ला, सलारा मोहल्ला, किला मोहल्ला व गढ़ी बोहर में आने वाले लालडोरे की प्रॉपर्टी के मालिकों को नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद नोटिस को सार्वजनिक किया जाएगा। साथ में आपत्ति व सुझाव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
लाल डोरा क्षेत्र में संपत्ति के स्वामित्व को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। तेजी के साथ पात्र लोगों को संपत्ति का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके लिए छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
डॉक्टर ब्रह्मजीत सिंह, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed