{"_id":"69388e38a50b4ec32d00a4b9","slug":"municipal-corporation-c-rohtak-news-c-17-roh1020-775561-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नगर निगम का दावा-150 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नगर निगम का दावा-150 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की
Wed, 10 Dec 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
31-शहर के पुराना बस स्टैंड के निकट बनाए रैन बसेरे में रखे बिस्तर व मौजूद व्यक्ति । स्रोत निगम
- फोटो : Samvad
रोहतक । नगर निगम ने शहर में बेघर एवं बेसहारा व्यक्तियों को सुरक्षित ठहराव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्थायी रैन बसेरों का प्रबंध किया है।
शरद ऋतु के दौरान किसी भी व्यक्ति को खुले में रात बितानी न पड़े इसके लिए निगम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग 6 रैन बसेरों की व्यवस्था की है। इनमें ठहरने की सुविधा निशुल्क है। भोजन, गर्म कपड़े, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था भी की गई है।
नया बस स्टैंड परिसर में पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। पोर्टा केबिन (पुरुष एवं महिला) के लिए पुराना बस स्टैंड नजदीक पुलिस स्टेशन, सामुदायिक केंद्र गांधी कैंप में भी संचालित किया जा रहा है।
नगर निगम की ओर से पुराना बस स्टैंड कम्युनिटी सेंटर के पास बनाए गए रैन बसेरे का संचालन जन सेवा संस्थान कर रहा है।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में बनाए गए रैन बसेरे में लगभग 150 व्यक्तियों के ठहरने की व्यवस्था है। जरूरत के अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी रैन बसेरे में ठहर सकता है।