{"_id":"65b2915325b091e8f90487f8","slug":"mukesh-rohilla-became-the-president-of-primary-teachers-association-rohtak-news-c-197-1-snp1003-112858-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुकेश रोहिल्ला बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुकेश रोहिल्ला बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
Thu, 25 Jan 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। गांव कामी स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें गन्नौर ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुकेश रोहिल्ला को अध्यक्ष, मोनिका को उपाध्यक्ष, तारा चंद को महासचिव, बिजेंद्र को महासचिव, संदीप को प्रेस सचिव व देवेंद्र को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश रोहिल्ला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह ईमानदारी से उसका निर्वाहन करेंगे। हमेशा अध्यापक के हितों में काम करेंगे। इस दौरान जिला प्रधान अनिल छिक्कारा, राज्य उपाध्यक्ष संदीप जांगड़ा, अजय नैन, सुनील, वीरपाल, राकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन