फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MPhil PSW students refuse clinical duty

Rohtak News: एमफिल पीएसडब्ल्यू छात्रों का क्लीनिकल ड्यूटी से इन्कार

Sat, 24 May 2025 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
MPhil PSW students refuse clinical duty
रोहतक। पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में एमफिल साइकियाट्रिक सोशल वर्क (पीएसडब्लू) के छात्रों ने प्रशासन पर लगातार भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए क्लीनिकल ड्यूटी का बहिष्कार करने का सामूहिक निर्णय लिया है।
विज्ञापन

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे किसी भी प्रकार की क्लीनिकल ड्यूटी नहीं करेंगे। छात्रों ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2023 के बाद से हॉस्टल फीस को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

लेकिन, 13,000 की फीस के साथ 54,000 तक का अनुचित जुर्माना मांगा जा रहा है। जब छात्रों ने बात डीन के सामने रखी तो उन्हें कथित तौर पर तुम्हारे कोर्स को ही बंद कर देते हैं, जैसी धमकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी आवेदन के लिए ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स मांगने पर डीन ने यूजीसी गाइडलाइंस व हाईकोर्ट के आदेशों को मानने से इन्कार कर दिया। छात्रों ने राज्यपाल, स्वास्थ्य मंत्री, समाज कल्याण विभाग, प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed