फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Motivated the youth towards self-employment.

Rohtak News: युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

Wed, 26 Aug 2026 09:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Motivated the youth towards self-employment.
रोहतक। विश्व उद्यमिता दिवस के उपलक्ष्य में मंडल रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में 5 सितंबर तक उद्यमिता जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित जागरूकता कैंप में करीब 60 युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


उपायुक्त (डीसी) सतबीर सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित न रहकर अपनी रुचि, कौशल और प्रतिभा के अनुरूप स्वरोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसरों की ओर बढ़ें। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नए विचारों के साथ आगे आएं और उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें।
विज्ञापन


कैंप में सहायक रोजगार अधिकारी रिचा आर्या एवं विभिन्न नियोक्ताओं ने युवाओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना और विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। युवाओं को बताया गया कि इन योजनाओं से वित्तीय सहायता और ऋण प्राप्त कर वे स्वरोजगार शुरू कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed