{"_id":"66b5516479e4ce7a4a04def4","slug":"motivated-students-for-social-upliftment-rohtak-news-c-17-roh1020-480008-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थियों काे सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थियों काे सामाजिक उत्थान के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन
08सीटीके18..एमडीयू में वीरवार को इंडक्शन प्रोग्राम में दीप प्रज्वलित कर कुलपति प्रो. राजबीर सिं
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में वीरवार को स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। पीजी इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत मातूराम यज्ञशाला में हवन से हुई। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय के संयोजन में आयोजित इस तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का उद्घाटन मदवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने किया।
कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विद्यार्थियों को सामाजिक उत्थान और मानव कल्याण के लिए जीवन में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने और संचार कौशल, जीवन कौशल और आईसीटी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. दिव्या मल्हान ने स्वागत भाषण दिया।
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण कार्यालय के संयोजन में आयोजित इस तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है।कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास के अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में शैक्षणिक लक्ष्य तय करने और ज्ञान विस्तारण के लिए निरंतर प्रयास करने का परामर्श दिया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. अनूप सिंह मान ने जीवन में शैक्षणिक लक्ष्य तय करने और ज्ञान विस्तारण के लिए निरंतर प्रयास करने का परामर्श विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्व अनुशासन के महत्व से अवगत करवाते हुए अनुशासित होकर जीवन लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और जीवन एवं करियर लक्ष्य तय करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने एक प्रेरणादायी गीत भी गाया, जिसने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
आभार प्रदर्शन चीफ वार्डन गर्ल्स और इंडक्शन प्रोग्राम आयोजन समिति की संयोजिका प्रो. सपना गर्ग ने किया। मंच संचालन एनएसएस प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डाॅ. सविता राठी ने किया। अंग्रेजी विभाग की विद्यार्थी हीना अहलावत और संगीत विभाग के शोधार्थी राजीव ने मंच संचालन सहयोग दिया।
कार्यक्रम आयोजन सहयोग सहायक निदेशक युवा कल्याण और निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने किया। आयोजन संबंधित समितियों के संयोजक और टीम सदस्यों ने सहयोग दिया। पीजी इंडक्शन प्रोग्राम के उद्घाटन सत्र में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार हरियाणवी आर्केस्ट्रा प्रस्तुति दी। हरियाणवी वाद्य यंत्रों ने सुंदर सुर लहरियों से मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम में डीन, एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा, संकाय अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक उपस्थित रहे। एनएसएस, वाईआरसी और यूनिवर्सिटी आउटरीच वालंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम में वालंटेरी ड्यूटीज निभाई। वैदिक और योग अध्ययन के निदेशक प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने यज्ञ का संचालन किया।