फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother's murderer sent to jail after two days remand

Rohtak News: दो दिन रिमांड के बाद जेल भेजा मां का हत्यारोपी

Sat, 20 Jan 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 20 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mother's murderer sent to jail after two days remand
रोहतक। आजादगढ़ में मां की हत्या के आरोपी बेटे अश्वनी को पुलिस ने शनिवार को दो दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल भेज दिया गया। पुलिस वारदात में प्रयोग दरांत उसके पैतृक गांव खानपुर कलां, जिला सोनीपत से बरामद कर चुकी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आजादगढ़ निवासी अनिरुद्ध ने 16 जनवरी को शिकायत दी थी कि वह परिवार सहित भिवानी रहता है, जबकि उसका छोटा भाई अश्वनी मां सुनीता के साथ आजादगढ़ में रहता है। 16 जनवरी को उसके पिता रणबीर सिंह उसके पास भिवानी गए हुए थे। उसने मां के पास फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। पड़ोसी युवक चेतन को कॉल करके कहा कि एक बार घर जाकर मां सुनीता से बात करवाएं। चेतन जब घर गया तो सुनीता का शव बेड पर मिला, जिसकी गला काटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बड़े भाई की शिकायत पर छोटे भाई अश्वनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह नशा करने का आदी है। नशे के लिए पैसे मांगे तो मां ने मना कर दिया। इसलिए गुस्से में उसकी दरांत से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed