फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mother killed her two month old child by drowning him in a drum in Rohtak

हत्यारिन मां!: दो माह के बेटे को पहले नहलाया, फिर इसी पानी में छोड़ दिया... बस इतनी सी बात को लेकर थी नाराजगी

Fri, 30 May 2025 08:52 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (रोहतक) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 May 2025 08:52 AM IST
सार

बेटे जैविक के अंतिम संस्कार के बाद उसकी मां प्रियंका से पूछताछ की। उस समय वह कुछ नहीं बोली। वीरवार सुबह दोबारा पुलिस की टीम गांव में पहुंची और पूछताछ की। सख्ती बरतने पर प्रियंका टूट गई।

विज्ञापन
Mother killed her two month old child by drowning him in a drum in Rohtak
जैविक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन दिन पहले अजायब गांव में दो माह के मासूम की हत्या उसकी मां 20 वर्षीय प्रियंका ने ही की थी। पति मोहित की ओर से सोने का ढोल (लॉकेट) न बनवाने से गुस्से में थी। पहले तो उसने बेटे जैविक को नहलाया, इसके बाद पानी के ड्रम में डुबाकर मार दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने यह दिल दहलाने वाली वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिला प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को दो माह के जैविक के अंतिम संस्कार के बाद उसकी मां प्रियंका से पूछताछ की। उस समय वह कुछ नहीं बोली। वीरवार सुबह दोबारा पुलिस की टीम गांव में पहुंची और पूछताछ की। सख्ती बरतने पर प्रियंका टूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोली- 12 दिन पहले उसने पति मोहित से सोने का ढोल (लॉकेट) मांगा था। बोला- अभी इतने पैसे नहीं है कि ढोल बनवा सकूं। इससे वह नाराज थी। वारदात के दिन जैविक को दस्त लगे थे। उसने बच्चे को साफ किया और नहलाया। इसके बाद पानी के उसी ड्रम में छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद मासूम की सांसें थम गईं। खुद को बचाने के लिए बेहोश होने का नाटक किया। पुलिस ने आरोपी महिला के पति मोहित के भी बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

नकाबपोश महिला की बनाई थी झूठी कहानी
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 27 मई को अजायब निवासी प्रियंका ने शिकायत दी थी कि वह झारखंड के चितारा जिले के गांव लुम्बिनी की रहने वाली है। 11 माह पहले मंदिर में उसकी शादी अजायब निवासी मोहित से हुई थी। अब उसका दो माह का बेटा जैविक था। 

सुबह पति काम पर चला गया, जबकि सास बाहर थी। दोपहर 2 बजे एक महिला मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में आई और जैविक को उठा लिया। उसने विरोध किया तो धक्का दे दिया, जिससे वह चारपाई पर सिर लगने से बेहोश हो गई। होश आने पर जैविक को तलाशा तो वह घर के अंदर पानी के ड्रम में मृत मिला। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 

शुरू से ही था मां पर शक
वारदात को लेकर हर किसी को प्रियंका की कहानी पर शक था। ऐसे में पुलिस भी ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ हर पहलू से जांच कर रही थी। पूछताछ में आरोपी मां अपने ही सवालों में उलझती चली गई और उसने सच उगल दिया। 

पूछताछ में आरोपी महिला प्रियंका ने खुलासा किया है कि सोने का ढोल न बनवाने से वह पति से नाराज थी, इसलिए उसने दो माह के बेटे जैविक की पानी के ड्रम में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। - एसआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी थाना महम

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड संग होटल में आए युवक की मौत: 40 साल का था खुद, लड़की थी 26 की, कमरे से मिलीं कामोत्तेजक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed