{"_id":"66662056fdd6ef1425005197","slug":"mla-gave-ultimatum-of-two-days-regarding-the-problem-of-mahavir-colony-rohtak-news-c-17-roh1020-440246-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विधायक ने महावीर कॉलोनी की समस्या को लेकर दो दिन का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विधायक ने महावीर कॉलोनी की समस्या को लेकर दो दिन का दिया अल्टीमेटम
Mon, 10 Jun 2024 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महावीर कॉलोनी में स्ट्राॅम वाटर डिस्पोजल पाइप डालने के दौरान सीवर और पानी की पाइप टूटने से जलभराव व पेयजल समस्या बनी हुई है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए विधायक भारत भूषण बतरा रविवार को लोगों के बीच महावीर कॉलोनी पहुंचे। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम दिया। विधायक भूषण ने काम न होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
कॉलोनी के लोगों ने कहा कि पिछले 15 दिनों से इलाके की मुख्य सड़क पर राहड़ रोड से लेकर पीर बोधी तक 48 इंची स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल पाइप डालने का कार्य चल रहा है। इसके लिए सड़क तोड़ी गई। लोगों के घरों के सीवर भी टूट गए। पानी की पाइपलाइन फट गई। यहां काम करने वाले कर्मचारी काम छोड़कर चले गए। इस वजह से समस्या विकराल रूप ले रही है। लोग अपने वाहनों का प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। घरों में दूषित पानी इकट्ठा हो रहा है। लोगों को पाइप पर चलकर खाई पार कर अपने घर में आना जाना पड़ रहा है। इस घटना की शिकायत उपायुक्त व नगर निगम अधिकारियों को की जा चुकी है। इसके बावजूद समाधान नहीं हुआ।
विधायक ने अधिकारियों को फोन कर भयंकर गर्मी में जर्जर हाल सीवर, पाइपलाइन को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की बात कही। साथ ही एक-दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी डालने के बजाय समस्या का समाधान खोजने पर जोर दिया, ताकि लोगों को राहत मिले। साथ ही विधायक ने लोगों को पेयजल मुहैया कराने के लिए पानी का टैंकर मंगवाया। यहां काम चलने तक लोगों के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। चंडीगढ़ में अधिकारियों से बात कर उन्होंने टूटे सीवर जोड़े जाने तक व्यवस्था मशीनों के माध्यम से बहाल कराने की बात कही। इस मौके पर पूर्व पार्षद संजय सैनी, उदय कत्याल, संदीप शर्मा, मोनू हुड्डा मौजूद रहे।