फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Misdeed case with minor girl in Rohtak

Haryana: लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने अपनी प्रेमिका की बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार; केस दर्ज

Sun, 07 Dec 2025 05:01 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 07 Dec 2025 05:01 PM IST
सार

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला की नाबालिग बेटी के साथ उसके प्रेमी ने ही दुष्कर्म कर लिया। उसने पीड़िता को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। 

विज्ञापन
Misdeed case with minor girl in Rohtak
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आठ साल से पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला की नाबालिग बेटी के साथ उसके प्रेमी द्वारा दुष्कर्म  करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में लेकर पहुंची लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी युवक प्रदीप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी के बाद पति से अनबन हो गई। आठ साल पहले पति को छोड़कर तीनों बच्चों सहित प्रेमी प्रदीप के साथ रोहतक में आकर रहने लगी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी दो माह से चुपचाप रह रही थी। 28 नवंबर को जोर देने पर बेटी ने बताया कि वह घर पर अकेली थी। मां ऑटो लेकर चली गई। आरोपी कमरे में आया और डरा धमका कर उसके साथ गलत काम किया। बोला किसी को बताया तो जान से मार देगा। एक माह बाद आरोपी ने फिर दरिंदगी की। डर के मारे वह कुछ नहीं बोली। तीसरी बार जब गलत काम किया और मारपीट करके चला गया। तब बेटी ने मां को पूरा घटनाक्रम बताया। 

विज्ञापन
Trending Videos

कोर्ट से भागा आरोपी, थाने में कराई एफआईआर 

महिला आरोपी को लेकर जिला अदालत में पहुंची लेकिन कार्रवाई के डर से पहले ही प्रदीप मौके से फरार हो गया। पीड़िता बेटी को लेकर महिला थाने में पहुंची और लिखित में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर नाबालिग की चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी से काउंसलिंग कराई।

माता को बुलाकर समझाया, बेटी को दोनों के साथ भेज दिया

महिला थाना पुलिस ने नाबालिग को लेकर सीडब्ल्यूसी के सामने पेश हुई। लड़की की मां के अलावा उसके पिता को भी बुलाया गया। दोनों को समझाकर नाबालिग को उनको सौंप दिया। सोसायटी लगातार पुलिस के संपर्क में है। कार्रवाई की रिपोर्ट लेती रहेगी। -एडवोकेट सतीश कौशिक, चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी

एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रहे हैं। संभावित जगह दबिश दी गई लेकिन आरोपी अभी हाथ नहीं आया है। जल्द उसे काबू किया जाएगा। -एसआई मीना, प्रभारी महिला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed