फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   minor broken in rohtak, field watered

बहुअकबरपुर में माइनर टूटी, 300 एकड़ फसल डूबी

Sun, 15 Nov 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 15 Nov 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
minor broken in rohtak, field watered
बहुअकबरपुर में शनिवार अलसुबह काहनौर खास माइनर टूट गई। सुबह होते-होते
विज्ञापन
गांव की करीब 300 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने तुरंत सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। हेड से पानी बंद करवाकर कटान रोकने के लिए मिट्टी की बोरियां भी डलवाईं।

 पानी निकलवाने के लिए पंपसेट भी लगवा दिए गए हैं। हलका पटवारी ने भी 200 एकड़ जमीन में पानी भरने की बात स्वीकारी है। सिंचाई विभाग के जेई के अनुसार पेड़ काटने से माइनर की पटरी में कटाव शुरू हुआ, इसी के बाद खेतों में पानी भरा है।

शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर बसे बहुअकबरपुर में शनिवार सुबह तीन बजे काहनौर खास माइनर टूट गई। इससे करीब 300 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। पानी भरने से किसी किसान की धान की कटी पड़ी फसल बर्बाद हो गई तो किसी का हाल ही में बोया गया गेहूं तबाह हो गया।
बेमौसम बारिश से गई धान की फसल से आहत किसान अब इस नुकसान को झेलने की स्थिति में नहीं हैं। किसानों ने सरकार से नुकसान की गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग उठाई है। किसानों ने बताया कि इससे पहले वर्ष 1984 में भी नहर टूटने से लगभग 200 एकड़ फसल बर्बाद हो गई थी।


माइनर टूटने से किसानों की लगभग 200 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। संबंधित विभाग के अधिकारी से कहकर हेड से माइनर का पानी बंद करवा दिया गया है। एक हजार कट्टे मिट्टी के भरवाकर पानी को रोकने के लिए डलवा दिए गए हैं।
सज्जन कुमार, पटवारी।

किसी ने पेड़ काट दिया जिसके कारण माइनर की पटरी में कटाव शुरू हो गया। इसी कारण फसल जलमग्न हो गई है। रिंढाना हेड से पानी बंद करवा दिया है। मिट्टी के कट्टे भरवाकर कटाव को भरा जा रहा है। पानी निकालने के लिए पंप सेट भी लगवा दिए गए हैं। दो दिन में पानी निकाल दिया जाएगा। किसानों की धान की फसल कट चुकी थी, गेहूं की बिजाई भी ज्यादा नहीं हुई थी।  
अनिल कुमार, जेई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed