फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Minister Anil Vij called Rohtak SSP and ordered to register FIR

आज की तारीख में एफआईआर होनी चाहिए: अनिल विज ने एसएसपी को खड़काया फोन, पीजीआई रोहतक पहुंचे थे मंत्री

Sun, 30 Mar 2025 03:52 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Mar 2025 03:52 PM IST
सार

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज रविवार को पीजीआई रोहतक पहुंचे थे। यहां उन्हें एक महिला फरियादी मिली, जिसने अपना दुख मंत्री के साथ साझा किया। इसके बाद मंत्री विज ने तुरंत एसएसपी को फोन मिलाया।

विज्ञापन
Minister Anil Vij called Rohtak SSP and ordered to register FIR
एसएसपी से फोन पर बात करते मंत्री विज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज रविवार दोपहर ढाई बजे पीजीआई रोहतक पहुंचे और अपने अंबाला से भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र तिवारी का हालचाल पूछा। उसी समय ओमेक्स सिटी की एक महिला विज से मिली और घरेलू हिंसा की खुद को पीड़िता बताया। विज ने तुरंत एसपी को कॉल की और कार्रवाई के लिए कहा। बोले, एसपी साहब, आज की तारीख में एफआईआर होनी चाहिए।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले 20 दिन से अंबाला निवासी सुरेंद्र तिवारी पीजीआई में दाखिल हैं। उसके परिजनों ने बताया कि मुंबई में भी उपचार करवाया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। ऐसे में पीजीआई में दाखिल करवाना पड़ा। सुरेंद्र तिवारी के पीजीआई रोहतक में दाखिल होने की सूचना पाकर परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज दोपहर करीब ढा़ई बजे पीजीआई पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र तिवारी का हालचाल पूछा। साथ ही डॉक्टरों ने बातचीत की। 
विज्ञापन




इसी बीच सामने पाकर ओमेक्स सिटी की एक महिला मंत्री अनिल विज से परिजनों के साथ मिली। मंत्री को बताया कि उसके मारपीट कर घर से निकाला गया है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है। विज ने तुरंत एसपी को कॉल की। एसपी से कहा कि, एसपी साहब, महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ओमैक्स में रहती है। आईएमटी थाना लगता है। एफआईआर तो दर्ज करनी बनती है। एफआईआर दर्ज करना तो पहला काम है, बाकी सारे काम तो बाद में होंगे। एफआईआर दर्ज करें आज की तारीख में। इसके बाद विज भाजपा के हुडा कांप्लेक्स स्थित पुराने कार्यालय में पहुंचे, जहां दो मिनट रुकने के बाद अंबाला कैंट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिसार में फिर लैंड करेगा विमान: हवाई पट्टी पर वन्य प्राणी बने चुनौती, 2 सप्ताह चलेगी रिहर्सल; 14 आएंगे PM मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed