{"_id":"57a8d6324f1c1bc80aee44e6","slug":"milkha-sing-panchayat-dharambir-singh-fail-in-dope-test-for-rio-olympic-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"धावक धर्मबीर के पक्ष में आईं महम की पंचायतें, मोदी को लिया पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धावक धर्मबीर के पक्ष में आईं महम की पंचायतें, मोदी को लिया पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा जिले के भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोप में फंसे रिओ ओलंपिक में क्वालीफाई धावक धर्मबीर सिंह के पक्ष में महम खंड की ग्राम पंचायतें आ गईं हैं। पंचायतों ने धर्मबीर सिंह को रियो में भेजने के लिए पीएम मोदी को मांग पत्र भेजा है। इसकी एक प्रति सीएम मनोहर लाल, खेल मंत्री अनिल विज और भारतीय ओलंपिक संघ को भी भेजी गई है।
महम ब्लॉक समिति की चेयर पर्सन सुमित्रा देवी ने बताया कि ब्लॉक की पंचायतों के माध्यम से पत्र में धावक धर्मबीर सिंह के बार में पीएम मोदी को अवगत कराया गया है। धर्मबीर ने इससे पहले कई डोप टेस्ट दिए, लेकिन कोई दिक्कत नहीं आई। पंचायत प्रमुखों ने कहा कि धर्मबीर ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बाद भी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करके देश का नाम रोशन किया है। उसे ओलंपिक में जाने से रोकना युवाओं के साथ अन्याय होगा। जन भावना को देखते हुए उनका दोबारा से डोप टेस्ट करवाया जाए और रियो ओलंपिक भेजा जाए। सरपंच समुंदर सिंह, सरोज कटारिया, राजरानी, निर्मला, पिंकी, अजय कुमार, प्रदीप कुमार, अनीता, प्रमिला, जगविंदर, कर्ण सिंह, रवि कुमार, सुमन, अभिमन्यु और पूनम का कहना है कि वे धर्मबीर का पूरा सहयोग करेंगे।