फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Message of peace given by taking out flag march

Rohtak News: फ्लैग मार्च निकालकर दिया शांति का संदेश

Sat, 23 Mar 2024 01:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 23 Mar 2024 01:54 PM IST
विज्ञापन
Message of peace given by taking out flag march
झज्जर। होली पर्व और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स की दो कंपनियों के साथ जिले में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने लोगों से होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने कहा कि झज्जर, बेरी डिवीजन में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। यह फ्लैग मार्च लघु सचिवालय झज्जर से शुरू होकर पूरे शहर में होते हुए, थाना सदर झज्जर के एरिया कासनी, सुरहेती, ढाकला, सिलाना, दादनपुर, खखाना, छबिली से होते हुए थाना दुजाना के एरिया में बिरधाना, महाराणा, गुढ़ा, गिरावड, छोछी, डीघल से होते हुए थाना बेरी के एरिया में शहर बेरी, चिमनी, ढराणा, दुबलधन माजरा, अच्छेज पहाड़ीपुर, मलिकपुर छुछकवास से होते हुए थाना साल्हावास के एरिया में समाप्त हुआ। बीते दिन भी बहादुरगढ़ व बादली डिवीजन में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना और शरारती तत्वों को संदेश पहुंचाना है कि वह कोई गलत कार्य करने की हिमाकत न करें ताकि वह निडर होकर मतदान करें। झज्जर पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स उनकी सहायता के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है। उन्होंने लाइसेंसी असला धारकों को जल्दी से जल्दी अपने असला थाने में जमा करवाने के आदेश दिए हैं। अगर समय से लाइसेंसी हथियार जमा नहीं करवाए तो उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कानून कार्रर्वाई भी की जा सकती है। इस दौरान सहायक पुलिस उपायुक्त प्रदीप कुमार, थाना प्रबंधक शहर झज्जर निरीक्षक सदानंद, थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक सुंदरपाल, थाना प्रबंधक दुजाना निरीक्षक मंजीत कुमार, थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक अमित कुमार, थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक प्रकाश चंद सहित पैरामिलिट्री फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed