फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Merit list of BA did not come, likely to be released today

नहीं आई बीए की मेरिट लिस्ट, आज जारी होने की संभावना

Mon, 13 Sep 2021 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Merit list of BA did not come, likely to be released today
रोहतक। विद्यार्थी रविवार को भी दिनभर इंतजार करे रहे और बार-बार उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट चेक करते रहे पर बीए की मेरिट लिस्ट नहीं आई। अब इसके सोमवार को जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा निदेशालय ने 11 सितंबर को बाकी संकायों की पहली मेरिट सूची जारी कर दी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से बीए की मेरिट लिस्ट रोक ली गई थी। उम्मीद की जा रही थी कि रविवार को यह भी जारी कर दी जाएगी। लेकिन रविवार रात तक भी बीए की मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई। इतना ही नहीं, उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट से बाकी संकायों की मेरिट सूची का लिंक भी हटा लिया गया। रविवार को बाकी विषयों की मेरिट सूची भी कोई नहीं देख सका। माना जा रहा है कि सोमवार को बीए की मेरिट सूची जारी करने के साथ ही वेबसाइट पर वह लिंक भी दोबारा अपलोड कर दिया जाएगा। पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है, उन्हें 15 सितंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन फीस जमा करवानी है। रविवार को कॉलेजों में ऑफलाइन फीस जमा करवाने की व्यवस्था नहीं थी। इसलिए अब सोमवार को ही विद्यार्थी फीस जमा करवाएंगे। सभी कॉलेजों ने नए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। जहां विद्यार्थियों को फीस और आवेदन के साथ लगने वाले कागजात तथा अन्य जरूरी चीजों की जानकारी दी जा रही है। ऑफलाइन फीस जमा करवाने को सोमवार को कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ जुटने की उम्मीद है, क्योंकि ग्रामीण बैकग्राउंड के विद्यार्थी और उनके परिजन ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन फीस जमा करवाने को ही तरजीह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed