फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Melodious music will be played in Radhe-Radhe Park, fountains will also be installed.

Rohtak News: राधे-राधे पार्क में बजेगा मधुर संगीत, फव्वारे भी लगेंगे...करीब 56 लाख की लागत से सुधरेगी पार्क की हालत

Thu, 16 Oct 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Melodious music will be played in Radhe-Radhe Park, fountains will also be installed.
17...शहर में गुरुद्वारा टिकाना साहिब के पास बने राधे-राधे पार्क का दृश्य। संवाद
रोहतक। गुरुद्वारा टिकाना साहिब के पास बने राधे-राधे पार्क में अब मधुर संगीत बजेगा। यहां फव्वारे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम की ओर से बनाई योजना के तहत कार्य में दीपावली के बाद तेजी आएगी। अगले तीन महीने में यह काम पूरा करने की संभावना है।
विज्ञापन

इस पार्क में आसपास की 10 से अधिक काॅलोनियों के लोग सैर करने के लिए आते हैं। करीब 56 लाख रुपये की लागत से इसका सुंदरीकरण होगा। पार्क में 15 खंभों पर हैंगिंग लाइट्स लगेंगी। इतने ही म्यूजिक सिस्टम इनके आसपास लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए उनको ग्रिल से कवर्ड किया जाएगा। गेट का नवीनीकरण होगा। पार्क के बीच में फव्वारा लगाया जाएगा। बेसहारा पशुओं का प्रवेश रोकने के लिए गेट के पास ही लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। इसके अलावा हरियाली बढ़ाई जाएगी। दीवारें भी ऊंची की जाएंगी। पार्क के सुंदरीकरण के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
म्यूजिक सिस्टम आए
पार्षद नीरा भटनागर का कहना है कि म्यूजिक सिस्टम आ चुके हैं और खंभों के लिए लाइट भी आ चुकी है। खंभों के लिए बेस तैयार हैं। पार्क में ही सुंदरता बढ़ाने के लिए फूलदार व औषधीय पौधे भी लगाए जाएंगे। दीपावली के बाद कार्य को गति मिलेगी और जनवरी से पहले यह कार्य पूरा होने की संभावना है।
--
इस पार्क में दूर-दूर की कॉलोनियों के लोग सैर करने के लिए आते हैं। युवाओं के अलावा यहां काफी संख्या में बुजुर्ग व बच्चे भी आते हैं। पार्क का सुंदरीकरण होने से शहरवासियों को लाभ होगा। -राजेंद्र पंडित, कृष्णा कॉलोनी, कच्चा बेरी रोड।
---
राधे राधे पार्क अच्छा है। इसका सुंदरीकरण होना चाहिए। मैं खुद ढाई किलोमीटर दूर ग्रीन रोड पर से यहां पार्क में टहलने के लिए आता हूं। इस प्रकार और भी कई काॅलोनियों के लोग यहां पर आते हैं। -कृष्ण चौधरी, ग्रीन रोड निवासी।
----
राधे-राधे पार्क के सुंदरीकरण के मद्देनजर यहां पर न केवल फव्वारा लगाया जाएगा बल्कि यहां म्यूजिक सिस्टम भी लगाया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को सुखद अनुभव हो इसके लिए लाइटें भी लगाई जाएंगी। गेट भी बनेगा। ये सभी विकास कार्य दीपावली के बाद तेजी होेंगे। -नीरा भटनागर, निगम पार्षद, वार्ड छह।

संवाद

17...शहर में गुरुद्वारा टिकाना साहिब के पास बने राधे-राधे पार्क का दृश्य। संवाद

17...शहर में गुरुद्वारा टिकाना साहिब के पास बने राधे-राधे पार्क का दृश्य। संवाद

17...शहर में गुरुद्वारा टिकाना साहिब के पास बने राधे-राधे पार्क का दृश्य। संवाद

17...शहर में गुरुद्वारा टिकाना साहिब के पास बने राधे-राधे पार्क का दृश्य। संवाद

17...शहर में गुरुद्वारा टिकाना साहिब के पास बने राधे-राधे पार्क का दृश्य। संवाद

17...शहर में गुरुद्वारा टिकाना साहिब के पास बने राधे-राधे पार्क का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed