फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   meham murder case arrested accused

दोस्तों के बीच दी धमकी का बदला लेने के लिए की थी बॉक्सिंग खिलाड़ी अनिकेत की हत्या

Fri, 14 Feb 2020 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
meham murder case arrested accused
aniket meham.jpg
महम। ज्ञानी चोर की बावड़ी में हुई बॉक्सिंग खिलाड़ी अनिकेत के दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अनिकेत ने एक बार हिमांशु के दोस्तों से कहा था वह (हिमांशु) चीज क्या है, उसे कभी भी ठोक सकता हूं। इसी बात का बदला लेने के लिए हिमांशु ने मोनू के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। महम थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार की अल सुबह सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया, जिन्हें अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बता दें कि महम थाना पुलिस के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता सुनील कुमार ने बताया था कि उसका बड़ा बेटा अनिलेश एयरफोर्स में कार्यरत है। वहीं छोटा बेटा अनिकेत बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता था और महम के एक कोचिंग सेंटर पर एयरफोर्स की कोचिंग ले रहा था। शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे अनिकेत घर से स्कूटी पर सवार होकर कोचिंग सेंटर के लिए चला था। बाद में सुबह साढ़े 10 बजे पुलिस से सूचना मिली की बावड़ी में अनिकेत का खून से लथपथ शव पड़ा है। सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान सुनील ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि अनिकेत की हत्या में हिमांशु उर्फ गुड्डू निवासी भैणी सुरजन का हाथ है। वह सुबह अनिकेत के साथ था, जिसका वारदात के बाद से मोबाइल फोन बंद है और वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।
विज्ञापन

गुरुग्राम में अलग-अलग स्थानों पर ली थी शरण
हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से गुरुग्राम चले गए थे और वहां परिचितों के शरण ली। वे अलग-अलग स्थानों पर छुपते रहे। उनकी करतूत जानने के बाद दोस्त भी मदद से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान इसे करना है पूरा
- वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करनी है।
- जिस चाकू से अनिकेत की हत्या हुई थी, वह कहां है और किससे खरीदा गया था।
- घटनास्थल की निशानदेही।
- वारदात के दौरान अन्य कोई साथ तो नहीं था, इस दिशा में पुलिस की जांच चल रही है।
- अनिकेत और हिमांशु के बीच पहले क्या था विवाद, इस पर भी पूरी चल रही है जांच।
अनिकेत के हत्यारोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। जांच के दौरान यह पता चला है कि आरोपियों ने गुरुग्राम अलग-अलग स्थानों पर शरण ली थी।
सुरेश, थाना प्रभारी, महम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed