Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Meena murder case

मीना हत्याकांड : मोबाइक फोन का पासवर्ड मांग रहा था पति, न देने पर की हत्या

Sat, 21 Nov 2026 02:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Meena murder case
रोहतक। मोखरा में मोबाइल का पासवर्ड न देने पर आरोपी पति नरेश उर्फ निशू पहलवान ने पत्नी मीना पर लोहे की रॉड से इतने वार किए कि उसके दोनों पैरों और दाहिने हाथ की छह जगह से हड्डियां टूट गईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दाहिने पैर में तीन, बाएं पैर में एक और दाहिने हाथ में दो जगह फ्रैक्चर मिले हैं। ज्यादा खून बहने से मीना की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी एक-दूसरे पर शक करते थे। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पति-पत्नी में अक्सर होते थे झगड़े
बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश और उसकी पत्नी मीना एक-दूसरे पर शक करते थे। चार साल से दोनों के रिश्ते और खराब हो चुके थे। अक्सर झगड़े होने के कारण पड़ोसियों ने दखल देना बंद कर दिया था।
विज्ञापन

वारदात के दिन नरेश पत्नी को लोहे की रॉड से मार रहा था और मीना चीख-पुकार कर रही थी। तब भी पड़ोसी बीच-बचाव के लिए नहीं आए। उन्होंने पहले की तरह सामान्य झगड़ा समझा। आरोपी भी पत्नी को घायल छोड़कर चला गया। किसी ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में मौजूद 14 वर्षीय बेटी ने देखा कि मां ने हिलना-डुलना बंद कर दिया है। तब उसने बुधवार रात करीब 11 बजे मामा अजय को फोन किया। इसके बाद मायके बहादुरगढ़ से परिजन रोहतक पहुंचे लेकिन तब तक मीना दम तोड़ चुकी थी।
....
ज्यादा खून बहने से हुई मौत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर व सीने में चोट के निशान नहीं मिले हैंं। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों पैर व हाथों से ज्यादा खून बहने के कारण मीना की मौत हुई है।

14 साल की बेटी नक्ष अहम गवाह, जज के सामने बयान दर्ज कराएगी पुलिस

हत्याकांड में 14 साल की बेटी चश्मदीद गवाह है। मृतका के भाई अजय ने बताया कि जब आरोपी नरेश पत्नी पर रॉड से वार कर रहा था तब नक्ष मौके पर मौजूद थी। उसने छुपकर अपनी जान बचाई है। पुलिस अब वह अदालत में बयान दर्ज कराएगी। साथ ही मृतका मीना व आरोपी नरेश के मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। उनको एफएसएल जांच के लिए भेजा जाएगा। ...

आरोपी तपा प्रधान ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की

मीना हत्याकांड में आरोपी पति नरेश के अलावा आठ लोग नामजद है। मृतका का नाबालिग बेटा, दो भतीजे, जेठ मुकेश, देवर सुरेश, जेठानी रेखा, प्रधान रामकिशन मलिक का नाम भी एफआईआर में दर्ज है। शुक्रवार को मोखरा तपा के प्रधान रामकिशन ने ग्रामीणों के साथ एसपी गौरव राजपुरोहित से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

2006 में हुई थी मीना की शादी
बहादुरगढ़ निवासी अजय ने वीरवार को बहुअकबरपुर थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि 2006 में उनकी बहन मीना की शादी नरेश उर्फ निशू पहलवान व रीना की शादी उसके भाई कुलदीप के साथ हुई। ससुराल पक्ष शादी के कुछ समय बाद से ही मीना से मारपीट करता था। रीना अपने परिवार के साथ अलग रोहतक में रहती हैं। मीना का जेठ मुकेश, देवर सुरेश, जेठानी रेखा व अन्य भी मारपीट करते थे। साथ ही प्रधान रामकिशन मलिक भी उनका साथ देते थे। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर रखी है।



मोखरा के मीना हत्याकांड में आरोपी पति नरेश उर्फ निशू पहलवान को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। तथ्यों की गहराई से जांच कर रहे हैं। सबूतों के आधार पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी। निष्पक्ष तरीके से जांच की जा रही है। गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article