फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   MDU's education department will do research, Australia University staff visited

Rohtak News: एमडीयू के शिक्षा विभाग करेगा शोध, ऑस्ट्रेलिया विवि के स्टाफ ने किया दौरा

Mon, 11 Nov 2024 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
MDU's education department will do research, Australia University staff visited
10सीटीके34...एमडीयू की विजिट के बाद कुलपति राजवीर सिंह से मिलते ऑस्ट्रेलिया की डीन इंटरनेशनल प्
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग को शिक्षा मंत्रालय की ओर से स्पार्क परियोजना के तहत स्वीकृत 47.43 लाख रुपये की शोध परियोजना मिली है। अंतरराष्ट्रीय पीआई (प्रिंसिपल इंवेस्टिगेटर) कर्टिन विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया की डीन इंटरनेशनल प्रो. रेखा भान कौल ने एमडीयूू का दौरा किया। इस दौरान पीआई ने एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह से भेंट की व शोध परियोजना को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

कुलपति ने एमडीयू की विकास यात्रा से अवगत करवाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट शोध संस्कृति स्थापित करने की दिशा में योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जा रहा है। प्रो. रेखा भान कौल ने एमडीयू में संचालित शोध कार्यों को सराहा व इस दिशा में हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया। उन्होंने स्पार्क परियोजना के तहत स्वीकृत शोध परियोजना उद्देश्यों और इसकी रूपरेखा साझा की।
विज्ञापन

उन्होंने डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एएस मान व कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा से भी भेंट की व एमडीयू की शैक्षणिक एवं शोध व्यवस्था बारे जाना। शोध परियोजना की भारतीय पीआई एवं शिक्षा विभाग की प्राध्यापक डाॅ. माधुरी हुड्डा ने शोध परियोजना के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन बारे विस्तार से विचार-विमर्श किया। इस दौरान शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डाॅ. नीरू राठी व प्राध्यापक प्रो. जितेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. माधुरी हुड्डा ने कहा कि स्पार्क योजना के तहत एमडीयू को स्वीकृत शोध परियोजना का समन्वय आईआईटी खड़गपुर कर रही है। इस शोध योजना के तहत भारतीय मूक्स का अध्ययन, एक ऑनलाइन पाठ्यक्रम डिजाइन और विकसित करना व एक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करना शामिल रहेगा।

एमडीयू में व्याख्यान में कल
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के हरियाणा अध्ययन केंद्र, लोक प्रशासन विभाग, इतिहास एवं पुरातत्व विभाग, समाजशास्त्र विभाग व राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12 नवंबर को- विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। वैश्विक संदर्भ में हरियाणा की संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रभाव विषय यह कार्यक्रम किया जाएगा। हरियाणा अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. एसएस चाहर ने बताया कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ. मार्कण्डेय आहूजा बतौर रिसोर्स पर्सन इस कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे। यह व्याख्यान कार्यक्रम आईएचटीएम सेमिनार हाल में सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed