{"_id":"67b6366cf32ce5891403f45f","slug":"mdu-won-overall-trophy-in-all-india-inter-university-weight-lifting-competition-rohtak-news-c-17-roh1020-603649-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एमडीयू ने जीती ट्रॉफी ओवरऑल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में एमडीयू ने जीती ट्रॉफी ओवरऑल
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की महिला टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
खेल निदेशक प्रो. रणदीप राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेट लिफ्टिंग (महिला) प्रतियोगिता में एमडीयू की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए एमडीयू की महिला वेट लिफ्टिंग टीम, कोच नरेश हुड्डा और सहायक कोच सत्यवान को बधाई दी। प्रो. राणा ने कहा कि एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह के कुशल दिशा निर्देशन में एमडीयू के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।