{"_id":"6674c91765b425650e022039","slug":"mdu-took-suggestions-from-student-organizations-regarding-new-fees-rohtak-news-c-17-roh1020-447650-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू ने नई फीस के संबंध में छात्र संगठनों से लिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू ने नई फीस के संबंध में छात्र संगठनों से लिए सुझाव
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में नए कोर्स की नई फीस पर बना विवाद थम नहीं रहा है। छात्र संगठनों के विरोध के बाद फीस पर एमडीयू प्रशासन पुनर्विचार कर रहा है।
इसी कड़ी में वीरवार को स्वराज सदन में छात्र संगठनों से बातचीत की और सुझाव जुटाए। फिलहाल फीस को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। इस पर विवि प्रशासन जल्दी ही अपना पक्ष रखेगा। इधर, कुछ छात्र संगठनों ने बैठक में शामिल नहीं होने देने का आरोप लगाया है।
वीरवार दोपहर बाद सीवाईएसएस, इनसो, आईएसओ, एसएफआई, एनएसयूआई समेत विभिन्न छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को एमडीयू ने बातचीत के लिए बुलाया। स्वराज सदन में यह बैठक शाम करीब पांच बजे तक चली। यहां कुलसचिव ने उन्हें फीस को लेकर विवि का पक्ष रखा। विद्यार्थियों को फीस की स्थिति स्पष्ट करते हुए 1.80 लाख से कम आय वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में छूट देने, तीन लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए 50 प्रतिशत छूट देने व अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा छात्र संगठनों से फीस व विवि खर्च को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए।