{"_id":"56f060b44f1c1b831cf14d4f","slug":"mdu-shoot-out-defeats-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूट आउट में रांची से हारी एमडीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूट आउट में रांची से हारी एमडीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
हॉकी चैंपियनशिप में बॉल का पीछा करती खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हाकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार के साथ मेजबान एमडीयू प्रतियोगिता से बाहर हो गया। एमडीयू की टीम को शूट आउट मुकाबले में रांची यूनिवर्सिटी की टीम ने 4-2 से हराया। वहीं, कुरुक्षेत्र टीम को भी पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा।
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले सोमवार को राजीव गांधी स्टेडियम में हुए। पहला मैच रांची यूनिवर्सिटी और एमडीयू के बीच खेला गया। फिल्ड गेम में कोई परिणाम नहीं निकलने पर शूट आउट मुकाबले करवाए गए। रांची की टीम ने चार गोल दागे तो जवाब में एमडीयू की टीम केवल दो ही गोल दाग सकी। इस तरह शूट आउट मुकाबले में हार के साथ ही मेजबान एमडीयू का चैंपियनशिप जीतने का सपना टूट गया।
रांची विवि की खिलाड़ी अलका, कांती, रंजीता और सीमा ने एक-एक गोल दागा। एमडीयू की तरफ से ज्योति दहिया और प्रीति ही गोल दाग सकीं।
दूसरा क्वार्टर फाइनल पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। इसमें पंजाबी विश्वविद्यालय की खिलाड़ी टीना और राजबीर कौर ने एक-एक गोल किया। वहीं, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की खिलाड़ी मंजीत एक ही गोल कर सकी। इस तरह दूसरे मैच में पंजाबी विश्वविद्यालय की टीम ने कुरुक्षेत्र पर 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मंगलौर यूनिवर्सिटी ने दर्ज की एकतरफा जीत
प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला मंगलौर यूनिवर्सिटी और शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर के बीच हुआ। इसमें मंगलौर की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की। मंगलौर टीम की खिलाड़ी संजीथा, चित्रा और विश्मा ने एक-एक गोल दागा। वहीं, शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। चौथा मुकाबला जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर और बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी भोपाल के बीच हुआ। इसमें जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम ने 3-0 से बाजी मार ली।
पंजाबी यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी को दिखाया यलो कार्ड
जब पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीच मैच अंतिम चरण में था तो पेनल्टी शूट आउट को लेकर विवाद हो गया। रेफरी के पेनल्टी शूट आउट देने के विरोध में पटियाला की टीम ने मैच रोक दिया। हालांकि दो मिनट बाद टीम दोबारा खेलने लगी तो फिर रेफरी ने पेनल्टी शूट आउट का इशारा कर दिया। जब पटियाला की खिलाड़ियों ने दोबारा विरोध किया तो रेफरी ने यलो कार्ड दिखा दिया।
आज होंगे सेमीफाइनल मुकाबले
चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सुबह 11 बजे पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और रांची यूनिवर्सिटी के बीच होगा। वहीं, दूसरा मुकाबला मंगलौर यूनिवर्सिटी और जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के बीच दोपहर दो बजे होगा।