फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   mdu one more scam new number

एमडीयू से जुड़े एक और फर्जीवाड़े का खुलासा, नया अंक घोटाला

Wed, 14 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 14 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में एक और अंक घोटाले का भंडाफोड़ हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि यह फर्जीवाड़ा एमडीयू में नहीं बल्कि खानपुर यूनिवर्सिटी में किया गया।

जांच टीम ने खानपुर यूनिवर्सिटी के साथ-साथ एमडीयू के भी दो लोगों को इसके लिए दोषी बताया है। आरोप है कि इन्होंने अवार्ड लिस्ट पर हुई गड़बड़ी को देखे बिना ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिया।

लंबे समय तक चली जांच के बाद पूरे प्रकरण की रिपोर्ट एमडीयू के प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी गई है।
यह था मामला
दिसंबर 2013 में एमडीयू में बीए एलएलबी पांच वर्षीय कोर्स के पेपर कराए गए थे। एमडीयू ने उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग के लिए सोनीपत के खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय को सेंटर बनाया था।
विज्ञापन


जांचने के बाद खानपुर यूनिवर्सिटी की तरफ से एमडीयू में अवार्ड लिस्ट और उत्तर पुस्तिका वापस भेज दी गईं। इन उत्तर पुस्तिकाओं और अवार्ड लिस्ट पर जो नंबर चढ़ाए गए थे, उनमें काफी फेरबदल था। यहां तक कि इनमें नंबर चढ़ाने के बाद दोबारा से काटकर उन्हें बढ़ाया गया था। इतना सब होने के बाद भी एमडीयू की सीक्रेेसी ब्रांच ने ध्यान नहीं दिया और इसी अवार्ड लिस्ट के आधार पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परीक्षा परिणाम जारी होने के कुछ समय बाद 2014 में यह फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरीके से हुई जांच
एमडीयू प्रशासन ने जांच के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. एसपीएस दहिया को बतौर कंवीनर और प्रो. भगत सिंह और प्रो. अमर वर्मा को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। कमेटी ने अवार्ड लिस्ट और उत्तर पुस्तिकाओं पर किए गए अंकों के फेरबदल को हैंड राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा। खुलासा हुआ कि 11 विद्यार्थियों के अंकों में यह फर्जीवाड़ा किया गया है। हैंड राइटिंग जांच के बाद टीम ने खानपुर यूनिवर्सिटी की एक असिस्टेंट प्रोफेसर के मामले में शामिल होने की आशंका जताई है। इसके अलावा एमडीयू की सीक्रेसी ब्रांच के भी एक महिला अधिकारी समेत दो लोगों को इसके लिए दोषी ठहराया है। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
वर्जन
खानपुर यूनिवर्सिटी में चेकिंग के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई थी, जिसकी जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम बनाई थी। टीम कई बार यूनिवर्सिटी में भी गई थी। हालांकि जांच रिपोर्ट क्या आयी है, यह मैंने अभी नहीं देखी है।

- डॉ. एसपी वत्स, रजिस्ट्रार एमडीयू
मैं उस समय रजिस्ट्रार थी। एमडीयू की टीम जांच के लिए विवि में आई थी, जिसे पूरा रिकार्ड सौंप दिया था। बीपीएस के स्तर पर उत्तरपुस्तिकाओं के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं मिली थी। अब एमडीयू की क्या रिपोर्ट आई है, इस बारे में कोई सूचना नहीं है।
आशा कादियान, वीसी, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed