{"_id":"6a90770f427317301d00b56b","slug":"congress-staged-a-protest-against-the-suspension-of-eight-mlas-rohtak-news-c-17-ali1038-911227-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आठ विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस ने किया रोष-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आठ विधायकों के निलंबन के खिलाफ कांग्रेस ने किया रोष-प्रदर्शन
विज्ञापन
34-वीरवार को हरियाणा विधानसभा में विधायकों को निलंबित किए जाने के विरोध में रोहतक में प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस विधायकों के साथ कथित दुर्व्यवहार व सदन से निलंबन के विरोध में रोहतक में वीरवार शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहरी प्रधान कुलदीप केडी और ग्रामीण प्रधान बलवान सिंह रंगा के नेतृत्व में हुआ।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और जनप्रतिनिधियों को जनता की आवाज़ उठाने का अधिकार है लेकिन जिस तरह नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पुलिस ने बदसलूकी की गई और हाथ उठाने का प्रयास हुआ, वह बेहद निंदनीय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि युवा विधायकों के साथ भी धक्कामुक्की कर उन्हें बाहर निकाला गया। कहा कि कांग्रेस के आठ विधायकों इंदुराज नरवाल, विकास सहारण, देवेंद्र हंस, शकुंतला खटक, आदित्य सुरजेवाला, गोकुल सेतिया, जस्सी पेटवाड़ और बलराम दांगी को निलंबित किया गया। इसे कांग्रेस ने लोकतांत्रिक आवाज़ दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो। निलंबित विधायकों का निलंबन तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष कपिल खन्ना, सुनील बल्ली, कदम सिंह अहलावत, अनुराग शर्मा, मनीष दत्त, गीता भारती, कविता शर्मा, संतोष गुलिया एडवोकेट धर्मवीर, राजेश सैनी, अनुराग परवाना, संजय दलाल, पंकज कपूर, गुलशन खुराना, जितेंद्र वाल्मीकि, अमित सारथी, नीतू नागर, संगीता सहरावत आदि मौजूद रहे।