फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Continuous strike by sanitation workers has led to heaps of garbage in the city.

Rohtak News: सफाई कर्मचारियों की लगातार हड़ताल से शहर में लगे कचरे के ढेर

Thu, 27 Aug 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 27 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Continuous strike by sanitation workers has led to heaps of garbage in the city.
35-शहर में प्रेम नगर रोड पर सड़क पर फैला कचरा । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी रहने से शहर में जगह जगह गंदगी फैली हुई है। शहर में फैला 1300 टन कचरा उठान के लिए नगर निगम की दो विशेष टीमें बनाई जाने के बाद भी 42 पॉइंट से 107 टन कचरा ही उठाया गया। बेहतर सफाई न होने से कचरे के ढेर लगे हैं।
शहर में लगातार कचरा पॉइंट बढ़ने से लोगों में रोष है। नगर निगम कार्यालय परिसर में हड़ताल पर बैठक नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई ने स्थायी भर्ती व कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग करते हुए वीरवार को भी धरना देकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इकाई प्रधान शंभू टांक ने कहा कि नगर पालिका का कर्मचारी अनुशासन में रहकर अपने अधिकारों की बात कर रहा है। हड़ताल में अशोक थोरिया, राकेश चावरिया ने भी संबोधित किया। इसके अलावा केके हंस, राजबीर बोहर प्रधान अठगामा पंचायत, जोगिंदर पवार, दिनेश कागड़ा छात्र नेता आदि ने कर्मचारियों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मांग पूरी हुई तो दो दिन में करेंगे सफाई
प्रधान शंभू व अन्य हड़ताली कर्मचारियों ने 13 मई के समझौते अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व स्थायी भर्ती की मांग दोहराई। उन्होंने दावा किया कि अगर मांग पूरी हुई तो कर्मचारी दिन-रात एक करके दो दिन में दोबारा से शहर को चमका देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed