फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mayank first, Kartik second in 25 kg Judo under-14

Rohtak News: जूडो अंडर-14 के 25 किग्रा में मयंक प्रथम, कार्तिक द्वितीय

Tue, 26 Aug 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Mayank first, Kartik second in 25 kg Judo under-14
रोहतक ​स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिलास्तरीय स्कूली जूडो प्रतियोगिता में अंडर-14 के 25 किग्रा में मयंक ने प्रथम, कार्तिक ने द्वितीय व आर्यन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 30 किलो में राहुल प्रथम, साकेत द्वितीय व हर्षित तृतीय स्थान पर रहा। 40 किलो में देव राणा प्रथम, शनि द्वितीय, प्रतीक तृतीय रहा।
45 किलो उत्तम ने प्रथम, प्रिंस ने राणा द्वितीय व ईशांत ने तृतीय स्थान पाया। 50 किलो में हार्दिक प्रथम, पीयूष द्वितीय व आर्यन तृतीय रहे। वहीं, 50 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में शम्मी ने प्रथम, ध्रुव ने द्वितीय व अंश ने तृतीय स्थान पाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन अलग-अलग खेल मैदानों में सोमवार को मुकाबले हुए। खेल प्रतियोगिताओं के नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा व जिला सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) संजय कुमार की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार ने बताया कि लड़कों की कई खेल प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं जबकि कुछ प्रतियोगिताएं लगातार बारिश के कारण स्थगित करनी पड़ी हैं। इन्हें आगामी आदेशों के बाद करवाया जाएगा। आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में लड़कों की जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लाढ़ौत नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल का दबदबा रहा।
अंडर-17 वर्ग में पहला और दूसरा स्थान स्कूल के छात्र जतिन कुमार व सुजल ने हासिल किया। मानव रचना ग्लोबल स्कूल के यश नांदल तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 में जगजीत बुधवार प्रथम, अरमान द्वितीय व गौरव हुड्डा तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 की लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता मंगलवार होगी।
-------------
कुश्ती में नील, प्रिंस और अंश अव्वल
मीडिया कन्वीनर डॉ. जनक राज ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सर छोटू राम स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14 आयु वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
35 किलोभार वर्ग में नील ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इशांत द्वितीय स्थान पर रहे। 38 किलो में प्रिंस ने प्रथम व इशांत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 41 किलो में अंश ने प्रथम, पूर्व ने दूसरा पर रहा। 44 किलो में सोहन नांदल प्रथम व उत्तम द्वितीय स्थान पर रहे। 48 किलो में शुभम ने प्रथम व रूपेश ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
-------------
अंडर-17 में नक्श प्रथम व अनुज द्वितीय
जिलास्तरीय स्कूली जूडो अंडर-14 व अंडर-17 की प्रतियोगिताएं सर छोटू राम स्टेडियम में हुईं। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में 40 किलोग्राम भार वर्ग में नक्श प्रथम, अनुज द्वितीय, समर तृतीय। 45 किलो में मयंक सिंधु प्रथम, हितेश द्वितीय व कुंज नीतीश तृतीय।
50 किलो में सौरव प्रथम, अंकुर सिंह द्वितीय व गौरव तृतीय रहे। 55 किलो में गौरव प्रथम, आर्यन द्वितीय व कार्तिक तृतीय। 60 किलो में हैप्पी प्रथम, पुनीत द्वितीय व शुभम तृतीय। 66 किलो में प्रियांशु प्रथम, नैतिक दलाल द्वितीय व कार्तिक तृतीय स्थान पर रहे।

73 किलो में शुभम प्रथम, प्रिंस द्वितीय व संस्कार तृतीय। 81 किलो में कुणाल ने प्रथम, यश ने द्वितीय व मयंक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
----------
अंडर-14 ओपन वर्ग शतरंज में अंबर बुधवार विजेता
शतरंज प्रतियोगिता के लड़कों के अंडर-14 ओपन वर्ग में अंबर बुधवार ने प्रथम, जीवांश वधवा ने द्वितीय व दक्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयु में ईशान ने प्रथम, जॉनी ने द्वितीय व जॉन सिंह ने तृतीय स्थान पाया। अंडर-19 आयु वर्ग की प्रतियोगिता एमएस सरस्वती स्कूल में 27 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद

रोहतक स्थित राजीव गांधी स्टेडियम के हॉकी मैदान में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed