फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Masked youth looted gold worth 2.5 lakhs from artisan in Arya Nagar

आर्य नगर में नकाबपोश युवकों ने कारीगर से ढाई लाख का सोना लूटा

Sun, 19 Sep 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Masked youth looted gold worth 2.5 lakhs from artisan in Arya Nagar
लूट के बाद घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। अमर उजाला
रोहतक। आर्य नगर में शनिवार को पौने चार बजे नकाबपोश युवकों ने आभूषण कारीगर से ढाई लाख का सोना लूट लिया। इस दौरान लुटेरों ने कारीगर के सिर पर पिस्तौल के पिछले हिस्से से वार कर घायल कर दिया। वारदात के दौरान युवकों की तस्वीर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात से पहले युवकों ने रेकी की थी।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल निवासी नाजीम ने बताया कि वह ढाई साल से अपने भाई शफीक के पास आर्य नगर में रह रहा है। शनिवार को करीब पौने चार बजे वह सोने के जेवरात बना रहा था। इसी बीच एक युवक अंदर आया और पूछा शफीक कहां है। उसने कहा कि वह नहाने गए हैं। इतना कहते ही तीन युवक और आ गए। एक युवक ने उसके सिर में पिस्तौल के पिछले हिस्से से वार कर घायल कर दिया। इससे वह घबरा गया। इस दौरान चारों युवक करीब पांच तोले सोने के जेवरात लूटकर भाग गए। लूटे गए जेवरात की कीमत ढाई लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
विज्ञापन

....
नाजीम को कमरे में कर दिया था बंद
शफीक ने बताया कि लुटेरे जाते समय उसके भाई नाजीम को कमरे में बंद करके चले गए। उस समय वह पहली मंजिल पर नहाने गया था। पड़ोस की महिला ने बताया कि नीचे वर्कशॉप से चार नकाबपोश युवक निकले हैं। वह तुरंत नीचे आया, लेकिन बाहर से कमरे का दरवाजा बंद था। उसने दरवाजा खोलकर देखा तो उसका भाई नाजीम सिर पकड़कर बैठा था। उसने वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

150 मीटर दूर स्कूटी खड़ी करके आए थे लुटेरे
वारदात की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जांच-पड़ताल की। जांच में लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे हैं। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। साथ ही स्कूटी का नंबर भी ढक रखा है। चप्पल पहन रखी हैं। वारदात को अंजाम देकर चारों युवक स्कूटी पर सवार होकर भाग गए।
कोट
कारीगर से लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है। गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
- इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी आर्य नगर
.........
व्यापारी बोले - घर में व्यापारी सुरक्षित नहीं तो सड़क पर कैसे होगा
पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते कारोबार ठप पड़ा था। अब कारोबार बढ़ा है, लेकिन शहर के बीचोंबीच आर्यनगर में घर के अंदर हुई वारदात ने चिंता ने बढ़ा दी है। पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए।

- राकेश वर्मा, अध्यक्ष गोल्ड स्मिथ एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन
.......
सरेआम वारदात से साफ है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि पुलिस आम लोगों के चालान काटने में व्यस्त रहती है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे, नहीं तो व्यापारी संगठन एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
- हेमंत बख्शी, अध्यक्ष रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed