फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, ashok tanwar criticized bhupinder singh hooda

विस चुनावः अशोक तंवर का तंज- हुड्डा को दोबारा घोषणा पत्र जारी करने की जरूरत क्यों पड़ गई

Mon, 14 Oct 2019 10:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 14 Oct 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, ashok tanwar criticized bhupinder singh hooda
अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस को छोड़ चुके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अशोक तंवर रविवार को रोहतक पहुंचे और पूर्व सीएम हुड्डा को फिर घेरने का प्रयास किया। तंवर ने कहा कि, जब 18 अगस्त को रोहतक की रैली से हुड्डा अपना घोषणा पत्र जारी कर चुके थेे, जब कांग्रेस इसे जारी करने की क्या जरूरत पड़ी। प्रदेश में चार सीएम बनाने की बात की गई थी, लेकिन अब चुप्पी साध ली गई।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि जल्द ही राजनीति में वे बडे़ धमाके करेंगे। संभव है कि इन धमाकों का किसी को लाभ मिले। चुनाव प्रचार में शामिल होने की बात पर डॉ. तंवर ने कहा कि यदि कहीं प्रचार की जरूरत होगी तो जाएंगे। फिलहाल तो वे सिरसा भी नहीं जा पाएं। उनके लिए कोई विशेष नहीं है, जरूरत पड़ने पर वह 90 की 90 जगह जाएंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी से बातचीत पर पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कुछ बातें पर्दे के पीछे ही ठीक रहती हैं। एक सप्ताह में सारी बात सामने आ जाएगी कि क्या से क्या हो गया। यहां क्या हालत थे, क्या हैं और क्या रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अच्छे लोगों का समर्थन करे। मैंने दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर काम किया, लेकिन अन्याय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब व्यवस्था परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई लडे़ंगे। किसने संघर्ष किया और कितने जीतने वाले हैं जाने बिना 16 को निष्काषित कर दिया और 42 ने पार्टी को छोड़ दिया। इसका जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा का अलग समीकरण होगा और अलग मुद्दा होता है। मुझे कई पार्टी अप्रोच कर रही हैं, इसमें बीजेपी व जजपा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed