{"_id":"57d1be8a4f1c1ba83031ac79","slug":"maleria-dengue-pgi-desis-patient-rohtak-hospital-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ा प्रकोप, एक मरीज को मिला डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ा प्रकोप, एक मरीज को मिला डेंगू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 09 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में बदलाव के कारण जिले में मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सिविल अस्पताल से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में हर रोज सैकड़ों मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, एक मरीज को डेंगू की पुष्टि भी हुई है।
सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों का रिकार्ड देखें तो फिलहाल हर दिन लगभग 100 मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा पीजीआई में भी काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। चिकनगुनिया के केस भी सामने आ रहे हैं। चिकित्सक इसे बदलते मौसम और मच्छर के प्रकोप का कारण बता रहे हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल में कई दिन पहले आए एक मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि मरीज स्थानीय नहीं था, जिस वजह से यहां पर भर्ती नहीं हुआ। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र का कहना है कि मलेरिया मच्छर के काटने से होता है। ऐसे में जरूरी है कि कूलर या घर के आसपास पानी जमा न होने दें। समय-समय पर सफाई बेहद जरूरी है। यदि किसी कारण मलेरिया या कोई बुखार हो जाता है तो घबराना नहीं चाहिए। मरीज समय पर खाना-पीना खाता रहे और चिकित्सकीय परामर्श भी जरूरी है।