फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Maid steals jewelry worth Rs 4.90 lakh from house

Rohtak News: सहायिका ने घर से 4.90 लाख के जेवरात उड़ाए

Mon, 03 Mar 2025 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 03 Mar 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Maid steals jewelry worth Rs 4.90 lakh from house
रोहक। जनता कॉलोनी स्थित एक व्यक्ति ने घरेलू सहायिका के खिलाफ घर से 4.90 लाख रुपये के जेवरात चुराने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। आरोपी महिला यूपी के हरदोई की रहने वाली थी। पुलिस ने एक टीम हरदोई के लिए रवाना कर दी है।जनता काॅलोनी निवासी प्रवीन गोयल ने पुलिस को बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदाेई निवासी मोहिनी अपने पति नीरज के साथ रोहतक स्थित व्यायाम शाला जनता कॉलोनी में रहती थी। उनके घर पर डेढ़ साल से वह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।

21 फरवरी को मोहिनी ने छुट्टी मांगी थी कि वह किसी काम से अपने घर जाएगी। हालांकि इससे पहले मोहिनी ने एक लाख रुपये उधार मांगे थे। मगर उसको रुपये देने से इन्कार कर दिया था। 24 फरवरी को वह किसी काम के लिए अलमारी खोलने लगे तो देखा कि कुछ सामान उथल-पुथल है। गंभीरता से देखा तो अलमारी का ताला खुला हुआ था और उसमें सोने के जेवरात भी गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------
घरेलू सहायिका ने एक मकान से 4.90 लाख रुपये के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
गुलाब सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed