{"_id":"68dd964b70148fd11304cd03","slug":"magans-wife-divya-has-not-been-charged-and-the-io-has-been-asked-to-respond-to-deepaks-indictment-rohtak-news-c-17-roh1019-737349-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मगन सुसाइड केस : पत्नी दिव्या पर आरोप तय नहीं, दीपक के चालान पर आईओ से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मगन सुसाइड केस : पत्नी दिव्या पर आरोप तय नहीं, दीपक के चालान पर आईओ से मांगा जवाब
विज्ञापन
16 डोभ निवासी मृतक मगन।
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। डोभ गांव के मगन सुसाइड केस में बुधवार को आरोपी पत्नी दिव्या पर अदालत में आरोप तय नहीं हो सके क्योंकि पुलिस दिव्या के कथित प्रेमी एवं दोस्त महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल दीपक के खिलाफ अभी तक चालान दाखिल नहीं कर सकी है। इसके लिए अदालत ने जांच अधिकारी को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। अब 23 अक्तूबर को केस में अगली सुनवाई होगी।
18 जून को डोभ के मगन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मगन ने कहा था कि पत्नी दिव्या व उसके दोस्त दीपक ने मिलकर उसे प्रताड़ित किया है। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी।
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की और आरोपी महिला दिव्या को गोवा से गिरफ्तार कर लिया था जबकि दीपक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। 28 अगस्त को पुलिस ने दिव्या के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। जमानत याचिका खारिज होने के बाद बुधवार को अदालत में आरोपी दिव्या पर आरोप तय होने थे। उसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष व सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि आरोपी दीपक का नाम दिव्या के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र में भी आया हुआ है। न ही पुलिस ने दीपक को अभी तक क्लीनचिट दी और न ही उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। ऐसे में अकेली दिव्या पर आरोप तय नहीं हो सकते।
जांच में शामिल हो चुका है आरोपी
पीड़ित पक्ष के वकील ने बताया कि आरोपी दीपक का नाम पुलिस जांच में आया हुआ है। हाईकोर्ट ने आरोपी को अग्रिम जमानत इस शर्त पर दी थी कि वह जांच में शामिल होगा। पुलिस आरोपी को जांच में शामिल कर पूछताछ कर चुकी है। फिर भी आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।