{"_id":"697fc259e2c1d1ea4a080790","slug":"like-the-last-12-years-haryana-has-been-disappointed-by-the-union-budget-deepender-rohtak-news-c-17-roh1020-804077-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गत 12 वर्ष की तरह केंद्रीय बजट से हरियाणा को मिली मायूसी : दीपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गत 12 वर्ष की तरह केंद्रीय बजट से हरियाणा को मिली मायूसी : दीपेंद्र
विज्ञापन
रोहतक। रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय बजट से हरियाणा को गत 12 साल की तरह एक बार फिर मायूसी हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बजट में अगर किसी राज्य के साथ सबसे ज्यादा सौतेला व्यवहार हुआ है तो वह हरियाणा है जबकि केंद्र सरकार हरियाणा से सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन और टोल टैक्स वसूली करती है।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा से टैक्स के रूप में 7 रुपये वसूल कर बदले में 1 रुपये दे रही है। उन्होंने कहा कि बजट में हरियाणा को नई कोई परियोजना मिलना तो दूर हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की तरफ से मंजूर हुई बड़ी परियोजनाओं रेल कोच फैक्टरी, बाढ़सा एम्स-2 परिसर के संस्थान, डिफेंस यूनिवर्सिटी आदि के लिए कोई बजट नहीं आवंटित किया।
सांसद ने रविवार को खेड़ी साध स्थित स्वतंत्रता सेनानी व संविधान निर्मात्री सभा के सबसे युवा और हरियाणा से एकमात्र सदस्य रहे चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।