फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Lightning pole fell on woman, death

महिला पर गिरा बिजली का खंभा, मौत

Sat, 08 Oct 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lightning pole fell on woman, death
कलानौर। कस्बे के गांव गरनावठी में पशुचारा लेने जा रही महिला के ऊपर बिजली का खंभा गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना में दो अन्य महिला भी घायल हुई हैं, जिनका पीजीआई में उपचार चल रहा है। गरनावठी वासी बन्तो उर्फ ममता अपने पड़ोस में रहने वाली पिंकी व सुमन के साथ सुबह करीब 9 बजे पशुचारा लेने के लिए बेरी मार्ग पर गई हुई थी। इसी दौरान वहां से तेज रफ्तार हाइवा डंपर निकल रहा था, जिसने जैक ऊपर उठाया हुआ था। वह बिजली के तारों में उलझ गया। इससे बिजली का खंभा सीधे महिला के सिर पर जा गिरा और महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति संदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed