फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Legitimate demands of employees are being ignored: Dhanraj

कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा : धनराज

Wed, 24 Sep 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Legitimate demands of employees are being ignored: Dhanraj
मांगों को लेकर जानकारी देते कर्मचारी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ ने बुधवार को एक दिवसीय धरना आयोजित किया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान धनराज ने की, जबकि मंच संचालन नवीन कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन

धरना सुबह 10 बजे नेहरू पार्क में शुरू हुआ जिसमें जिले भर के कर्मचारी उपस्थित हुए। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान धनराज ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हरियाणा कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, अधिनियम को रद्द करने और अस्थाई भर्ती को स्थाई करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए चार लेबर कोड से कर्मचारियों और मजदूरों की स्थिति असुरक्षित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालन करते हुए नवीन कुमार यादव ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करने और पूरे प्रदेश में अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आठवें वेतन आयोग के गठन और नई शिक्षा नीति को रद्द करने की भी मांग की।

सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रधान रामेश्वर दयाल शर्मा ने पेंशनरों के लिए अतिरिक्त वित्तीय लाभ और मेडिकल अनुदान बढ़ाने की मांग रखी। वन विभाग के राज्य वरिष्ठ प्रधान अनिल कुमार ने जनसंख्या के आधार पर सरकारी पदों का सृजन और स्थाई रोजगार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और यातायात पर सरकार की उदासीनता को भी उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed