{"_id":"6096e2c38ebc3ebd020bdd16","slug":"land-dispute-uncle-anti-attack-case-rohtakcity-news-rtk607714475","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चाचा-चाची और चचेरे भाई को लाठी डंडो से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चाचा-चाची और चचेरे भाई को लाठी डंडो से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गांव कन्हेली में जमीन के विवाद में भतीजे ने आठ दोस्तों के साथ मिलकर घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटकर चाचा, चाची व चचेरे भाई को घायल कर दिया। आरोपी ने पिस्तौल दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र ने बताया कि वह गांव कन्हेली का रहने वाला है। 7 मई को उसकी अपने भतीजे हरिंद्र के साथ जमीन के संबंध में कहासुनी हो गई थी। इस विवाद को आपस में पारिवारिक तौर पर सुलझा लिया था। शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे हरिंद्र अपने साथ आठ अन्य युवकों को लेकर सुरेंद्र के घर आया। सभी लाठी-डंडों से लैस थे। पिस्तौल भी साथ लाए थे। हरिंद्र ने घर में घुसते ही सुरेंद्र से कहा कि तुझे जमीन न देने का मजा चखाते हैं। यह कहते ही उसने सुरेंद्र के सिर में बिट्टा मार दिया। इसके बाद बाकी युवकों ने भी उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव में सुरेंद्र की पत्नी व बेटा सुमित आए तो उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। हरिंद्र ने पिस्तौल दिखाते हुए सुरेंद्र को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।