{"_id":"67421069d41d8126bb0f77d4","slug":"lady-don-annu-dhankhar-is-not-missing-from-rohtak-police-canceled-fir-rohtak-news-c-17-roh1020-550062-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के ध्यानार्थ: रोहतक से लापता नहीं लेडी डॉन अन्नू धनखड़, पुलिस ने रद्द की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के ध्यानार्थ: रोहतक से लापता नहीं लेडी डॉन अन्नू धनखड़, पुलिस ने रद्द की एफआईआर
विज्ञापन
23सीटीके08..अन्नू धनखड़। स्रोत:पुलिस
रोहतक। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरोह के प्रमुख सदस्यों में शामिल लेडी डॉन अन्नू धनखड़ (19) अब रोहतक से लापता नहीं है, बल्कि पुलिस ने उसकी मां की ओर से कराई गई गुमशुदगी की रिपोर्ट को निरस्त कर दिया है। रोहतक के पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली के अधिकारियों से उसका रिकाॅर्ड लेकर उसके साथ संलग्न कर दिया है। जिससे अब रोहतक पुलिस के रिकाॅर्ड में लेडी डॉन लापता नहीं रही।
22 जनवरी को हिसार एसटीएफ ने रोहतक की शिवाजी कॉलोनी स्थित अन्नू धनखड़ से एक प्रकरण में पूछताछ करने के लिए आई थी। इसके बाद अन्नू के मोबाइल को एसटीएफ जांच के लिए लेकर गई थी। उसके अगले ही दिन 23 जनवरी को अन्नू दिल्ली अपनी सहेली के पीजी पर जाने की बात कहकर घर से निकल गई थी। जब कई दिन तक वापस नहीं आई और सहेली के पीजी पर भी नहीं पहुंची तो उसकी मां सरिता ने 27 जनवरी को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज कराई थी।
अन्नू धनखड़ प्रकरण की जांच सीआईए द्वितीय कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से बातचीत कर इस पूरे प्रकरण में रिपोर्ट लगाकर मुकदमे को खत्म कर दिया है। रोहतक पुलिस ने पहले उसे प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करने की योजना बनाई थी, लेकिन उसका जिले में कोई आपराधिक रिकाॅर्ड न होने के कारण दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से दस्तावेज लेकर फाइल में नत्थी कर दिए हैं।
विज्ञापन
काैन है अन्नू धनखड़
गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग की सक्रिय सदस्यों में अन्नू का नाम आता है। अन्नू शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। हालांकि वह जरायम की दुनिया में क्यों और कैसे पहुंची यह अभी खुलासा नहीं हो सका है। उसका पहली बार 21 जनवरी को सोनीपत के गोहाना में मातूराम हलवाई की दुकान पर गोलीबारी की घटना में नाम सामने आया था। 22 जनवरी को शिवाजी कॉलोनी में एसटीएफ ने पहुंचकर पूछताछ की थी। दूसरी बार दिल्ली में बर्गर किंग में अमन हत्याकांड में नाम आया था।
अन्नू धनखड़ की रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाने से गुमशुदगी दर्ज थी। अब उसे खत्म कर दिया गया है। पुलिस ने दर्ज एफआईआर को खत्म कर दिया है।
सतीश कादियान, प्रभारी सीआईए द्वितीय रोहतक।