फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Labor Chowk woman snatched mobile phone and took it to Shyam Colony by tricking a bike rider

Rohtak News: लेबर चौक महिला से मोबाइल छीना तो श्याम कॉलोनी में झांसा देकर ले गए बाइक सवार

Mon, 27 Nov 2023 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Labor Chowk woman snatched mobile phone and took it to Shyam Colony by tricking a bike rider
रोहतक। शहर में बाइक सवार युवकों की दहशत बढ़ती जा रही है। शनिवार की रात एक घंटे में दो जगह से मोबाइल ले गए। पहली बार वारदात लेबर चौक पर हुई तो दूसरी हिसार रोड पर श्याम कॉलोनी में हुई। इस संबंध में आर्य नगर व सिटी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिवाजी कॉलोनी निवासी संजीव वर्मा ने बताया कि वह डीजे का काम करात है, जबकि उसकी पत्नी पायल पटेल नगर रोहतक में नौकरी करती है। शनिवार रात करीब आठ बजे पैदल पटेल नगर से पैदल घर आ रही थी। रात करीब आठ बजे जब लेबर चौक पर पहुंची तो बाइक सवार दो युवक झपटा मारकर मोबाइल फोन छीनकर ले गए। वहीं, शास्त्री नगर निवासी राजेश ने सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने श्याम कॉलोनी स्थित ट्रक मार्केट में बारबर की दुकान कर रखी है। शनिवार रात नौ बजे साइकिल पर घर जा रहा था। जब कार एजेंसी के पास पहुंचा तो बाइक पर दो युवक आए और उसे रोक लिया। बोले, मोबाइल फोन दे दीजिए, किसी को कॉल करनी है। उसने विश्वास करके फोन दे दिया, आरोपी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed