{"_id":"666c939d3eb0331b4c08b494","slug":"kharavad-gandhara-industrial-association-formed-praveen-malik-becomes-head-rohtak-news-c-17-roh1019-443329-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खरावड़-गांधरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन गठित, प्रवीण मलिक बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खरावड़-गांधरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन गठित, प्रवीण मलिक बने प्रधान
Sat, 15 Jun 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 15 Jun 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी के साथ लगते खरावड़ व गांधरा के औद्योगिक क्षेत्र की इंडस्ट्रियल एसोसिएशन का गठन किया गया है। उद्योगपति प्रवीण मलिक को प्रधान व अंकुर जैन को उपप्रधान बनाया गया है। जिला रजिस्ट्रार की तरफ से एसोसिएशन को पंजीकृत कराया गया है।
प्रधान प्रवीण मलिक ने बताया कि खरावड़-गांधरा क्षेत्र में करीब 70 औद्योगिक इकाइयां हैं, जहां 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया गया है। साथ ही सरकार को बड़ा राजस्व इन औद्योगिक इकाइयों से मिलता है। इसके बावजूद इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों के लिए सड़क, बिजली, पानी, सीवर व सुरक्षा जैसी पुख्ता सुविधाएं नहीं हैं। उद्योगपतियों की आवाज उठाने के लिए खरावड़-गांधरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन का गठन किया गया है।
........
एसोसिएशन की गठित हुई कार्यकारिणी
खरावड़-गांधरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन में उद्योगपति प्रवीण मलिक को प्रधान, अंकुर जैन को उप प्रधान, महेंद्र जिंदल को मुख्य सचिव, पुनित पाहवा को संयुक्त सचिव, नवीन मलिक को कोषाध्यक्ष, पंकज डावर, मनीष गर्ग व आशीष विज को एग्जीक्यूटिव सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
..........
सांपला फीडर से जुड़ी थीं 20 इकाइयां
प्रधान प्रवीण मलिक ने बताया कि खरावड़-गांधरा औद्योगिक क्षेत्र की 20 इकाइयों को बिजली सप्लाई सांपला फीडर से हो रही थी। लाइन पुरानी होने के कारण पूरी सप्लाई नहीं मिल पाती थी। मामले को लेकर उद्योगपति बिजली मंत्री व अधिकारियों से मिले। अब समस्या का समाधान हो गया है।