फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Karamjyoti will show her strength in the World Para Athletics Championship

Rohtak News: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगी करमज्योति

Wed, 01 Oct 2025 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Karamjyoti will show her strength in the World Para Athletics Championship
रोहतक। दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा की पैरा-एथलीट करमज्योति दलाल 5 अक्तूबर को डिस्कस थ्रो में दमखम दिखाएंगी। सनसिटी जिले की निवासी करमज्योति ने बताया कि उनकी खेल यात्रा की शुरुआत कबड्डी से हुई थी लेकिन 2008 में हुई दुर्घटना ने उनके जीवन की दिशा बदल दी। छत से गिरने के कारण रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण वह एक साल तक बिस्तर पर रहीं, जिसके बाद उन्हें अपना पसंदीदा खेल छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन

करमज्योति ने हार नहीं मानी। उन्होंने 2014 में डिस्कस थ्रो को अपना नया खेल चुना। उन्होंने लगातार मेहनत और लगन से इस खेल में खुद को साबित किया। पिछले 11 सालों से वह डिस्कस थ्रो में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन












यह हैं करमज्योति की उपलब्धियां
करमज्योति 2014 एशियाई खेलों में चौथे स्थान पर रहीं। 2015 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी चौथा स्थान प्राप्त किया। 2017 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। 2017 में इंटरनेशनल आईपीसी एथलेटिक्स ग्रां प्री में स्वर्ण पदक जीता। 2019 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में छटवें स्थान पर रहीं। 2014 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता। 2022 एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीता। 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 9वें स्थान पर रहीं। 2022 में करमज्योति को भीम अवॉर्ड मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed