फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   kabbadi sports fair in mdu

एमडीयू कैंपस में पांच दिवसीय कबड्डी मेला आज से, मुकाबलों को रोमांचक बनाएंगे प्रो-कबड्डी स्टार

Mon, 25 Nov 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
kabbadi sports fair in mdu
रोहतक। एमडीयू कैंपस में सोमवार से पांच दिवसीय कबड्डी मेला शुरू हो रहा है। नॉर्थ जोन के 54 विश्वविद्यालयों की इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में प्रो-कबड्डी के स्टार खिलाड़ी मुकाबलों को रोमांचक बनाएंगे। चैंपियनशिप का सुबह शुभारंभ होगा। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह अतिथि रहेंगे। वहीं डब्लूडब्लूई की फाइट आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस दौरान नेपाल व भारतीय पहलवान रिंग में भिडे़ंगे। यहां विवि के पूर्व कबड्डी स्टार खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। पूरे आयोजन को लेकर रविवार शाम को विभिन्न विवि से आई टीमों के कोच व मैनेजरों की बैठक हुई, जिसमें चैंपियनशिप और इसके नियमों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एक घंटे में होंगी चार बड़ी फाइट
कबड्डी चैंपियनशिप का आगाज सोमवार को डब्लूडब्लूई की फाइट से होगा। रिंग में चार बड़ी फाइट होंगी। ये करीब एक घंटे चलेंगी। इस दौरान देश के कई नामी फाइटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। फाइट के दौरान कुर्सी, सीढ़ी व टेबल भी मारी जाएंगी।
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी होंगे सम्मानित
चैंपियनशिप के शुभारंभ पर स्टार कबड्डी खिलाड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। विवि के इन पूर्व खिलाड़ियों में अनेक अर्जुन अवार्डी भी हैं। इसमें राकेश, मंजीत, पवन, प्रदीप, रवींद्र, राममेहर सरीखे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो-कबड्डी स्टारों से भरी हैं टीमें
कबड्डी चैंपियनशिप में 54 विवि के 648 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसमें से लगभग आधे प्रो-कबड्डी खिलाड़ी हैं। एमडीयू की टीम में भी ज्यादातर प्रो-कबड्डी के स्टार हैं। इसके अलावा सीडीएलयू, जींद विवि व अन्य टीमें में भी प्रो खिलाड़ियों से भरी हैं। यही नहीं पिछले वर्ष की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की तीन बेस्ट टीमें यहां रहेंगी। चैंपियनशिप में पिछले वर्ष प्रथम रही एमडीयू की टीम के अलावा द्वितीय रही चंडीगढ़ व तृतीय रही अमृतसर की टीमों में कांटे के मुकाबलों की उम्मीद है।
एकेएफआईके नियमों के तहत होंगे मुकाबले
कबड्डी चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर रविवार को एमडीयू के खेल विभाग में विभिन्न टीमों के कोच व मैनेजरों की बैठक हुई। खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल के नेतृत्व में हुई इस बैठक में चैंपियनशिप के नियमों को लेकर चर्चा की गई। स्पर्धा एकेएफआई (एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन आफ इंडिया) के नियमों के तहत होंगे। सभी ने इस पर सहमति जताई। इसके तहत सभी खिलाड़ी पूरी ड्रेस में ही मैदान पर उतरेंगे। उनकी टीशर्ट पर विश्वविद्यालय का नाम लिखा होना अनिवार्य है।

नोर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप सोमवार से शुरू हो रही है। इस पांच दिवसीय चैंपियनशिप में बड़ी संख्या में प्रो-कबड्डी खिलाड़ी भी शामिल हैं। उत्तर भारत के 54 विश्वविद्यालयों की टीमें दमखम दिखाएगी। डब्लूडब्लूई की फाइट विशेष आकर्षण रहेगी। विवि के अर्जुन अवार्डी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
- डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, खेल निदेशक, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed