फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Juniors consider seniors as ideals, it is shameful to do so: Renu Bhatia

सीनियर्स को आदर्श समझते हैं जूनियर्स, ऐसा करना शर्मनाक : रेनू भाटिया

Wed, 21 Aug 2024 04:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Juniors consider seniors as ideals, it is shameful to do so: Renu Bhatia
20सीटीके20- पीजीआई में उत्पीड़न की ​शिकार छात्रा से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते महिला
रोहतक। सीनियर्स को हम अपना आदर्श समझते हैं। अगर वे छोटी-छोटी बातों पर दबाने का प्रयास करें, हमारा मानसिक उत्पीड़न करें, ट्रॉमा में डालने की कोशिश करें, तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। यह कहना है हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया का। वे मंगलवार को पीजीआई में पीड़ित छात्रा से बातचीत करने पहुंची थी। उन्होंने पीजीआई में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा है।
विज्ञापन

रेनू भाटिया ने कहा कि छात्रा बहुत घबराई हुई है। शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। उसके साथ पिछले सात-आठ महीनों से कई बार मारपीट हुई। आरोपी चिकित्सक चाकू की नोक पर उसके भाई का मर्डर करने की उसे धमकी देता था। ऐसे में वह उसकी मार भी सहन करती थी। दो दिन पूर्व इसका आईकार्ड ले लिया गया और इसका एग्जाम था। उन्होंने कहा कि छात्रा ने बताया है कि आईकार्ड की वजह से वह 2 दिन से अपराधी के साथ बातचीत करती रही। जब छात्रा ने उससे कहा कि सर मुझे आपके साथ कोई मित्रता नहीं चाहिए, तब उसे बुरी तरह से मारा गया। आरोपी डॉक्टर से आईकार्ड मांगा तो वह बोला- गाड़ी में बैठो कार्ड देता हूं। इसके बाद वह 12 घंटे तक इधर से उधर गाड़ी से घुमाता रहा। एक जगह पर उसने अंधेरे में उतारकर उसे बुरे तरीके से मारा। शरीर पर उसके मार के निशान साफ दिखाई देते हैं। ऐसी घटना किसी भी यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्री, कॉलेज, स्कूल व विभाग कहीं पर भी बच्चियों के साथ अपमानजनक व्यवहार को महिला आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कहा छात्रा के परिवार को सुरक्षा दी जाए। छात्रा ने चेयरपर्सन से कहा कि अब यहां नहीं पढ़ना चाहती है। दूसरे कॉलेज में ट्रांसफर करने का आग्रह किया है। चेयरपर्सन ने आश्वासन दिया है। अपराधी पहले भी पीजीआई में किसी महिला के साथ छेड़खानी कर चुका है। उस समय उसके परिवार वालों को शिकायत कर अपराधी को माफ कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed