{"_id":"63a74692432e3f3c203c33e1","slug":"judge-s-name-missing-from-property-records-friends-are-trying-to-update-rohtakcity-news-rtk6673841120","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रॉपर्टी रिकॉर्ड से जज का नाम गायब, दोस्त अपडेट कराने के लिए काट रहे चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रॉपर्टी रिकॉर्ड से जज का नाम गायब, दोस्त अपडेट कराने के लिए काट रहे चक्कर
विज्ञापन
अवकाश पर भी जोनल टैक्स आफिसर के कमरे में प्रॉपटी टैक्स की त्रुटियां ठीक करवाते लोग। अमर उजाला
रोहतक। नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे की गड़बड़ी से आम आदमी ही नहीं, खास भी परेशान हैं। प्रॉपर्टी टैक्स के रिकॉर्ड में एक जज का नाम था, लेकिन रिकॉर्ड अपडेट होने के बाद अब नाम ही गायब हो गया है। इसके चलते उनका दोस्त रिकॉर्ड ठीक कराने के लिए निगम प्रशासन के चक्कर काट रहा है। आलम यह है कि निगम में शनिवार को प्रॉपर्टी जमा करवाने वालों से ज्यादा बिल ठीक करवाने वाले पहुंचे।
निगम कर्मी बोले-ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन
निगम कार्यालय पहुंचे बुजुर्ग सुभाष नगर निवासी रोशन लाल दुआ ने बताया कि उनका दोस्त जज है। उनके परिवार को मकान की रजिस्ट्री करवानी है। पहले प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड में जज का नाम था, लेकिन अब रिकॉर्ड निकलवाया तो नाम नहीं मिला। वह निगम के अधिकारियों से मिले और पूरे मामले से अवगत कराया। कहा गया कि ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। ऐसे में लौट रहा हूं।
इंडस्ट्री का बिल कॉमर्शियल बनाकर भेज दिया
आनंद विहार निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी कॉमर्शियल श्रेणी में मानकर टैक्स 5 लाख 36 हजार रुपये बनाकर भेजा है। जबकि उसकी प्रॉपर्टी इंडस्ट्री की श्रेणी में आती है। अब बिल ठीक कराने के लिए निगम के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन
दो बार जोड़ दिया सफाई का बिल
खेड़ी साध गांव से आए युवक राजीव ने बताया कि उसके बिल में दो बार सफाई कर जोड़ा गया है। वह निगम कार्यालय में आया तो कर्मचारियों ने कहा कि आज तो केवल टैक्स जमा होगा। अब बिना बिल ठीक करवाएं टैक्स की राशि कैसे जमा करवाऊंगा।
25 लोग टैक्स जमा कराने तो 22 बिल ठीक कराने पहुंचे
शनिवार को छुट्टी के बावजूद टैक्स ब्रांच खुली रही। दिनभर में मात्र 25 लोगों ने काउंटर पर डेढ़ लाख रुपये टैक्स जमा कराया। जबकि 22 लोग टैक्स ब्रांच में बिल ठीक करवाने पहुंचे। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को भी टैक्स ब्रांच खुली रहेगी। अगर भीड़ बढ़ी तो सोमवार को एक काउंटर बढ़ाया जाएगा।