फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Jind becomes champion of Under-17 Kabaddi

Rohtak News: अंडर-17 कबड्डी का चैंपियन बना जींद

Fri, 20 Sep 2024 06:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Jind becomes champion of Under-17 Kabaddi
19जेएनडी19: कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद
शिक्षा विभाग की ओर से उचाना में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय राज्यस्तरीय अंडर-17 और 19 कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 19 सितंबर को बारिश की वजह से मैदान गीला होने से मैच कपास मंडी में शेड के नीचे हुए।
विज्ञापन

वीरवार को मुख्यातिथि के रूप में पौलेंड कबड्डी टीम के कप्तान क्रीस और विशिष्ट अतिथि शिक्षा विभाग के एईओ कुलदीप सिंह शामिल हुए। अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में जींद की टीम सोनीपत को हराकर चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में जींद ने 9 अंकों से सोनीपत को हराया। तीसरे नंबर पर चरखी दादरी की टीम रही। प्रथम स्थान पर रही टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 750 एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये दिए गए।
विज्ञापन

एईओ कुलदीप सिंह ने कहा कि कबड्डी हरियाणा की मिट्टी से जुड़ा खेल है। इस खेल को हर कोई देखना पसंद करता है। कबड्डी से हरियाणा को पूरे देश में अलग पहचान मिली हुई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें। इस अवसर पर बीआरसी रणपाल श्योकंद, नरेंद्र ढांडा, जयभगवान करसिंधु, सोमबीर लाठर, राममेहर मलिक, धर्मपाल खटकड़, सतीश खटकड़, संदीप, सुरेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
अंडर-19 में कैथल का मुकाबला चरखी दादरी से हुआ। इस मुकाबले में चरखी दादरी की टीम विजेता रही। रेवाड़ी की टीम ने फतेहाबाद हो हराया। रोहतक की टीम ने झज्जर की टीम को हराया। अंडर-17 में पलवल के साथ सिरसा का मैच हुआ। इसमें सिरसा की टीम विजेता बनी। जींद का करनाल के साथ मैच हुआ। इसमें जींद की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed