{"_id":"654a74f20ae1df7cdf0ba874","slug":"jewelery-stolen-by-breaking-locks-of-houses-in-vishal-nagar-and-sector-4-rohtak-news-c-17-rtk1035-288637-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विशाल नगर और सेक्टर चार में मकानों के ताले तोड़कर जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विशाल नगर और सेक्टर चार में मकानों के ताले तोड़कर जेवरात चोरी
विज्ञापन
रोहतक। शहर के विशाल नगर व सेक्टर चार में चोरी की वारदात हुई है। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
घटना-1
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर चार निवासी जयसिंह ने बताया कि वह हैफेड में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 22 अक्तूबर को वह मकान पर ताला लगाकर महम में बच्चों के साथ चला गया। पांच नवंबर को वापस आया तो ताला टूटा मिला। सामान इधर से उधर बिखरा हुआ था। चोर तीन सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, चांदी की पाजेब व बच्चों के गुलक से चार-पांच हजार की नकदी ले गए।
घटना-2
मकान मालिक परिवार सहित गया था भाभी की छमाही पर
विशाल नगर निवासी संदीप ने बताया कि पांच नवंबर को करीब चार बजे वह परिवार सहित वह गांव खेड़ी साध गया था, क्योंकि उसकी भाभी की छमाही (किसी के निधन के बाद की एक रस्म) थी। सोमवार को करीब दो बजे वापस आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। खिड़की का शीशा टूटा मिला। साथ ही अलमारी से एक सोने की अंगूठी व चेन, दो सोने के हार, तीन जोड़ी कानों की बाली, महिला की सोने की अंगूठी, एक चांदी की तागड़ी, हथफूल, दो जोड़ी पाजेब, चांदी का सिक्का व अन्य जेवरात व 40 हजार की नकदी गायब मिली।