फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   jat says cm as pakistani, now deshdroh case on fir

सीएम को पाकिस्तानी कहने पर विवाद, देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग

Fri, 22 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 22 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जाट नेता हवा सिंह सांगवान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक में सांगवान पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग उठाई गई। व्यापारियों ने सांगवान के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पाकिस्तानी कहने के विवादित बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए रोष जताया।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष अनिल भाटिया ने कहा कि इस तरह के बयान देकर हवा सिंह सांगवान सामाजिक माहौल खराब कर रहे हैं। लोकतंत्र में आरक्षण मांगना सबका अधिकार हैं, लेकिन किसी भी समाज या समुदाय को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना ओछी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन


मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी को भी हवा सिंह सांगवान ने धमकी भरे शब्द में चेतावनी दी थी, जो निंदनीय हैं। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करके कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, जिससे समाज में भाईचारा खराब करने वालो को एक कड़ा सबक मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाटिया ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि अगर प्रदेश का भाईचारा बिगड़ा तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी और इसलिए ऐसे व्यक्ति के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed